गरियाबंद : सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें कक्षा 10 वीं और 12 वीं में उत्कृष्ट अंको से उत्तीर्ण होने वाले 33 मेधावी छात्रों और उनके प्राचार्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यातायात नियमों के उल्लंघन की भेजें तस्वीर और पाएं इनाम, सड़क सुरक्षा जन जागरूकता का आयोजन
कलेक्टर बीएस उइके ने प्रमाण पत्र का वितरण किया। इसमें कक्षा 10 वीं के 23 और 12 वीं 11 छात्र शामिल है। इस अवसर पर कलेक्टर उइके ने बेहतर परिणाम के लिए सभी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि इस बार बोर्ड परीक्षा परिणाम में गरियाबंद जिले ने शानदार प्रदर्शन किया है। साथ ही दसवीं और बारहवीं दोनों कक्षा के परिणाम में सुधार हुआ है।
12वीं का परिणाम 90.17 प्रतिशत और 10वीं का 80.70 प्रतिशत रहा। बेहतर परिणाम के साथ ही जिले के रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। दो साल पहले 12वी में जिला राज्य में 22 वें स्थान में था अब चौथे पर आ गया हैं वही 10 वीं में 19 वे स्थान से 14 वें स्थान पर आ गया है। कलेक्टर ने इस सुधार का श्रेय गौरव गरियाबंद अभियान को दिया है।
नींद में पड़ रही है खलल ? सोने से पहले कर लीजिये ये वास्तु उपाय, आएगी बढ़िया नींद
उन्होंने कहा कि अभियान के तहत नवाचारी गतिविधियों के साथ लगातार शिक्षण कार्य में सुधार हुआ। जिसके चलते इस बार परीक्षा परिणाम में अप्रत्याशित वृध्दि हुई। इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों को भी बधाई दी। इस दौरान नए शिक्षा सत्र के लिए कलेक्टर ने समझाइश दी कि शिक्षक लेशन प्लान बनाकर तैयारी करवाएं। कमजोर विषयों में सुधार करें। बच्चों को सैद्धांतिक के साथ प्रायोगिक तरीके से भी समझाएं।