गरियाबंद Gariyaband News: कृषि विज्ञान केन्द्र गरियाबंद में 27 जुलाई को जिले के कृषकों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा कृषक सम्मान निधि की 14 वी किस्त राजस्थान के सीकर से देश के किसानों के खाते में हस्तांतरित किया गया एवं किसान समृद्धि केन्द्र का उद्घाटन किया गया। जिसके पश्चात् कृषि विज्ञान केन्द्र, गरियाबंद के वैज्ञानिकों द्वारा जिले के कृषकों को खेती किसानी के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। किसानो को खरीफ फसलों की रोपाई, फसल, प्रबंधन, कीट, प्रबंधन, जल प्रबंधन, नत्रजन प्रबंधन आदि के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। जिससे कृषक काफी उत्साहित रहे एवं प्रशिक्षण को अपने लिए काफी महत्वपूर्ण कहा। प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में उपस्थित महिला कृषकों को श्री अन्न (मोटे अनाज) का परिचय से जोड़ते हुए उनके गुण, महत्व पौष्टिकता से अवगत करवाया गया। इसके अलावा अपने आहार श्रृंखला में शामिल करने हेतु मोटे अनाज, रागी, कोदो, कुटकी, ज्वार, बाजरा, उत्पादों से बनने वाले व्यंजन के संबंध मे जानकारी दी गई। ज्ञात हो की वर्तमान वर्ष 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है जिसके तहत् कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा जिले में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम इसी की एक कड़ी रही।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति लालिमा ठाकुर रहीं जिन्होंने कृषकों को कृषि विज्ञान केन्द्र, से जुड़ने की अपील करते हुए कहा की जिले में कृषि विज्ञान केन्द्र, का होना सौभाग्य की बात है क्योकि केन्द्र, द्वारा नवीन अनुसंधान, कीट व्याधि एवं कृषकों को समय समय पर आने वाली कठिनाईयों का निराकरण यही से मिलता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शालू आब्राहम (वैज्ञानिक) द्वारा किया गया कृषको को कीट व्याधि एवं फसल प्रबंधन का प्रशिक्षण डॉ. मनीष चौरसिया (वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख) द्वारा दिया गया। मृदा सुधार, मृदा उपचार, एवं पोषक तत्व प्रबंधन की जानाकरी तुषार मिश्रा (कार्यक्रम सहायक) मोटे अनाज से संबंधित जानकरी डॉ. इशू साहू (वैज्ञानिक) एवं प्रसंस्करण संबंधित जानकारी डॉ. शालू आब्राहम द्वारा दिया गया। उक्त कार्यक्रम में 60 महिला पुरूष कृषक उपस्थित रहे।
Gariyaband daily news updates only on Khabar Bharat 36