लेखक: Khabar bharat 36
गरियाबंद। गरियाबंद ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत कसेरू में महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाया गया।महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल हाल और गुलाल से पूजा पाठ कर वृद्धजनों के साथ बापू को याद किया गया। जिसमें मुख्य रूप से ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती धनेश्वरी दिवान, उपसरपंच वेदराम सिंहा, सचिव धनेंद्र ध्रुव, स्वास्थ्यकर्मी श्रीमती आशा श्रीवास्तव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती चमेली सिंहा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता झमेश्वरी ठाकुर, फागू निषाद, मोती राम पटेल, झूनिया बाई ठाकुर, और ग्रामीण शामिल हुए। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत सरपंच और उप सरपंच एवं ग्रामीणों के द्वारा दो वृद्धजन मेहतरू यादव, फुलेश्वर सेन को श्रीफल से…
देवभोग। जिला गरियाबंद क्षेत्र में हो रहे अवैध रूप से गांजा, हीरा, शराब, वन्य प्राणियों के अवैध तस्करी को रोकने के लिए जिला गरियाबंद के उमनि/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी. सी. पटेल के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद अतरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके परिणाम स्वरूप अवैध तस्करों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। ग्राम भ्रमण के दौरान जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि 02 व्यक्ति अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर एक मो०सा• OD 24 F 4909 में 02 सफेद रंग की…
गरियाबंद। जिला गरियाबंद क्षेत्र में हो रहे अवैध रूप से गांजा, हीरा, शराब, वन्य प्राणियों के अवैध तस्करी को रोकने के लिए जिला गरियाबंद के उमनि/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी. सी. पटेल के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके परिणाम स्वरूप अवैध तस्करों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। आज दिनांक 02.10.2023 को जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम चिंगरमाल जाने के कच्ची मार्ग पर एक व्यक्त लाल रंग के थैलें में वन्य प्राणी तेन्दुआ कि खाल…
छुरा। राजिम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू अपनी पूर्व नियोजित जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत सोमवार को छुरा मंडल के साजापाली, अमेठी, गोंदलाबाहरा, भैरा, नवापारा, बनलोहझर, नागझर, करपी, सोरीदखुर्द, नवाडीह, कसेकेरा, में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ आमजनों से भेंट मुलाक़ात कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने प्रदेश में परिवर्तन के संकल्पों को पूरा करके डबल इंजन की सरकार बनाने का आग्रह किया और कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने गरीबों को आवास देने के लिए लाखों आवास स्वीकृत किए थे लेकिन ये गरीबों के विरोधी कांग्रेस की भूपेश सरकार ने…
गरियाबंद। दर्रीपारा क्षेत्र के समीपस्थ ग्राम आमागांव, दर्रीपारा में रविवार को नवयुवक गणेश उत्सव समिति के तत्ववाधान मे गणेश विसर्जन और नवाखाई के उपलक्ष्य मे सांस्कृतिक कार्यक्रम और रामधुनी का आयोजन किया गया था, जिसमें श्रध्दा भक्ती रामधूनी मंडली आमागाँव के द्वारा सुंदर प्रस्तुति दिया गया, समस्त ग्रामवासियो व समिति के सदस्यों द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसके मुख्य अतिथि के रूप में कन्हैया लाल सोरी, अध्यक्षता – चंदन सिंह विशिष्ट अतिथि हुमन लाल ध्रुव थे, इस अवसर पर प्रमुख रूप से लोमेश ध्रुव. दिलीप सिंह. लोकेश कुमार. विमल कुमार. शिवशंकर. नीलकमल. जुमन. गुलशन. खेलन कुंजल रमन…
गरियाबंद। दर्रीपारा स्वच्छता भारत अभियान के तहत 1 अक्टूबर को जहाँ बाजार लगता हैं उसके आसपास एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर दर्रीपारा में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सीआरपीएफ /211 वीं बटालियन केंद्रीय रिर्जव पुलिस बल दर्रीपारा के अधिकारी सहित पुलिस कैप के सभी जवान मौजूद थे। सहायक कमाडेंट बोना राम,निरीक्षक सुनील कुमार की अगुवाई में सी आर पी एफ के जवानों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।
गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत आने वाले नवीन तहसील अमलीपदर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ अमलीपदर ब्लॉक इकाई मीडिया प्रभारी विक्रम कुमार नागेश हुए उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सम्मानित नागेश जी ने 2009 में सबसे पहले प्रिंट मीडिया अखबार समवेत शिखर न्यूज़ पर सर्वप्रथम अपनी भूमिका निभा चुके हैं। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिला में 2019 पर कौशल्या भूमि न्यूज़ में खोजी पत्रकारिता के लिए जिला ब्यूरो रह चुके हैं वर्तमान में मासिक पत्रिका लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ एवं ऑनलाइन वेब पोर्टल लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ व लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल में अपनी भूमिका दे रहे हैं साथ ही छत्तीसगढ़ मानव…
गरियाबंद। गरियाबंद स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार समारोह ऑक्शन हाल वन विभाग गरियाबंद में प्रथम पंचायत मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक राजीम अमितेश शुक्ल व गरियाबंद जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर एवं उपाध्यक्ष जिला पंचायत गरियाबंद संजय नेताम के मुख्य आतिथ्य में आयोजन किया गया | शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य करने एवं नई-नई तकनीको, नवाचारों विशेष तिविधियों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय व उत्कृष्ट योगदान के लिए विकासखंड छुरा , संकुल केंद्र दुल्ला , शासकीय प्राथमिक शाला टोनहीडबरी के शिक्षक हेमलाल ध्रुव ( पूर्व संकुल…
गरियाबंद। विश्व वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर आकाश छिकारा ने निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत और जनपद पंचायत के सीईओ नरसिंग ध्रुव ने ग्राम भिलाई स्थित सियान सेवा सदन में वृद्धजनों को वाकिंग स्टिक, सहायक उपकरण एवं शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए संयुक्त कलेक्टर भगत ने कहा कि वृद्धावस्था बहुधा बचपन का पुनरागमन होता है। इस अवस्था में वृद्धजनों का देखभाल और सेवा-जतन की बहुत आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि वृद्धजन माता-पिता के समान है, वे अपने आप को अलग न समझे। उन्होंने कहा कि…
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार गरियाबंद स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार समारोह का आयोजन 30 सितंबर को आक्शन हाल गरियाबंद में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं विधायक राजिम अमितेश शुक्ला ,अध्यक्षता जिला पंचायत के उपाध्यक्ष संजय नेताम, विशेष अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भाव सिंह साहू,ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हफीज खान,शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सोनवानी ,मंडी अध्यक्ष ओम राठौड़ गेंद यादव उपस्थित रहे । शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य करने एवं नई-नई तकनीक नवाचारों विशेष गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के…
गरियाबंद। आज शासकीय प्राथमिक शालाभेंडरी संकुल केंद्र लोहरसी में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत सुबह प्रभातफेरी मेरी माटी मेरा देश के गीत एवं स्लोगन के साथ मेरी माटी मेरा देश कलश यात्रा निकाली गई और घर घर से मिट्टी कलश में एकत्र किया गया।आकर्षक नारा वाचन चौक चौराहों पर किया गया।”मिट्टी है अभिमान हमारी,यही तो है पहचान हमारी” “वीरो की सहादत का मोल चुकायेंगे,देश को फिर से सोने की चिड़िया बनायेंगे” “मेरी माटी ,मेरा देश,आओ बदले भारत का परिवेश” ग्रामवासियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए देशभक्ति गीत और स्लोगन नारे का जय घोष किया गया…
Swachhata Hi Seva Abhiyan : 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 154वीं जयंती मनाई जाएगी. इससे पहले देशभर में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ चलाया जा रहा है इसी कड़ी में आज पार्षद पदमा यादव और पार्षद प्रतिनिधि छगन यादव ने आज सुबह 10 बजे से एक घंटे के लिए लोगों से स्वच्छता के लिए श्रमदान करने की अपील की है। बापू के इस अभियान को जन जन तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य-छगन सफ़ाई अभियान मनाने को लेकर आज एक अक्तूबर को सुबह दस बजे एक साथ एक घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान हेतु स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की…
छुरा। गरियाबंद जिले के छुरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम रवेली निवासी राजेश ध्रुव जो कि विगत कुछ वर्षों से 209 कोबरा बटालियन में पदस्थ था।जवान राजेश ध्रुव झारखंड के पश्चिम सिंह भूम जिला में आईडी ब्लास्ट में शहीद हो गए थे।गरियाबंद पुलिस समेत जनप्रतिनिधि क्षेत्रवासियों ने दुख व्यक्त करते हुए उनका पाथीर्व शरीर गृह ग्राम रवेली पहुँचते ही श्रद्धांजली देने की हजारों कि भीड़ उमड़ पड़ी।ग्राम रवेली में यह खबर दौड़ते ही ग्राम में सन्नाटा पसरा हुआ है गरियाबंन्द जिले के लोग ने नम आंखों से शहीद को श्रद्धांजलि देने बड़ी संख्या में एग्जिट हो गए लोगों ने वाहन में…
गरियाबंद। जिला गरियाबंद क्षेत्र में हो रहे अवैध रूप से गांजा, हीरा, शराब, वन्य प्राणियों के अवैध तस्करी को रोकने के लिए जिला गरियाबंद के उमनि/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी. सी. पटेल के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके परिणाम स्वरूप अवैध तस्करों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली गरियाबंद को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई, की एक लाल रंग की मारूति स्विफ्ट कार क्रमांक OD 17-M-6311 में सवार दो व्यक्ति द्वारा मादक पदार्थ गांजा रखकर…
गरियाबंद। गुरूवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भगवान श्रीगणेश को विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रतिमा विसर्जन के लिए बाजे गाजे के साथ नगर में भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। नगर के विभिन्न चौक चौराहो में विराजित भगवान गणेश की प्रतिमा का तिरंगा चौक, बाजार लाइन होते हुए स्थानीय छिंद तालाब में विजर्सन किया गया। विजर्सन यात्रा के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन सहित नगरवासियों ने तिरंगा चौक में पुष्प वर्षा से विसर्जन यात्रा का भव्य स्वागत और सम्मान किया। वहीं जगह जगह दर्शन के लिए नागरिको की भीड़ भी उमड़ी रही। छिंद तालाब में नम…
गरियाबंद। दर्रीपारा 11 दिनों तक भक्ति भाव से पूजा अर्चना करने के बाद भक्तों ने नम आँखों से विघ्नहर्ता की प्रतिमा को विसर्जित किया, ग्राम दर्रीपारा सहित आसपास के गाँवो मे 11 दिनों से स्थापित गणपति की प्रतिमाओ को वाहनों में सजावट कर झांकी निकाली गई, युवाओं की टोली अबीर ग़ुलाल उड़ाते हुए डीजे की धुन में गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ… के साथ नाचते – गाते हुए पुराना तालाब पहुंचे, जहाँ भक्तों ने पूजा अर्चना के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया, ग्राम कोसमी, जोबा, केराबाहरा, भिरालाट, आमदी, आमागांव, बोइरगांव, रावनडिग्गी, खरता, जैतपुरी, खुर्सीपार आदि गाँवो में…
गरियाबंद। राजिम विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी चुनावी डंका प्रारंभ कर हजारों की संख्या में गांव गांव जाकर कर भाजपा प्रत्याशी रोहित साहु कर रहे हैं चुनाव प्रचार आपको बता दे, गरियाबंद जिले के कुछ ही दुरी पर ग्राम पंचायतो और आश्रित ग्रामों में पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू हजारों की संख्या में महिला, पुरुष एवं युवाओं के साथ बड़ी संख्या में लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा अब की बार बीजेपी सरकार के साथ स्वागत किया गया वहीं ग्रामीणो के द्वारा भाजपा विधायक प्रत्याशी रोहित साहू का जोरदार स्वागत किया हजारों की संख्या में ग्रामीणों के बीच…
गरियाबंद। राजिम विधानसभा क्षेत्र में चुनावी बिगुल प्रारंभ हो गया है, गरियाबंद के ग्राम पंचायत कस के आश्रित ग्राम गंजईपुरी द्वारा भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू का लोगो ने आत्मीय स्वागत किया गया वहीं ग्राम गंजईपुरी में भाजपा विधायक प्रत्याशी रोहित साहू ग्रामीणों के बीच पहुंचकर जन संपर्क किया,जहां पर साहू के भाषण एवम सरल स्वभाव के धनी कहे जाने वाले प्रत्याशी को लोगों द्वारा प्रचंड मतों से जीत दिलाने का भरोसा दिलाया गया। भाजपा से राजिम विधायक प्रत्याशी रोहित साहू का दौरा बुधवार शाम ग्राम पंचायत कस में आगमन हुआ जहाँ पर वर्तमान में राज्य के कांग्रेस सरकार पर…
गरियाबंद। पैगंबर हजऱत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन गरियाबंद में परम्परागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जश्न ए ईदमिलादुन्नबी पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आकर्षक साज – सज्जा की गई। ईद मिलादुन्नबी पर्व पर मस्जिदों में नमाज अदा करने मुस्लिम धर्मावलंबी बड़ी संख्या में मस्जिद पहुंचे। जामा मस्जिद, में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर खासी चहलपहल देखने को मिली। सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में नजऱ आया। आकर्षक परिधानों में बच्चे ईद मिलादुन्नबी की ख़ुशी मनाते नजऱ आये। ईद मिला दुन्नबी के मौके पर सुन्नी ह़नफ़ी गरियाबंद मुस्लिमों द्वारा शहर में गुरुवार को जुलूस निकाला गया। ईद मिलाद-उन-नबी…
गरियाबंद। गणपति बप्पा मोरया…. मंगलमूर्ति मोरया… कुछ ऐसे ही उद्घोष से सुबह से ही गरियाबंद की सड़कें गूंजती रही। इसको देखो वहीं अपने आराध्य गणपति को सबसे शानदार विदाई देना चाहते थे। हर तरफ़ रंगों और फूलों की होली खेलने वालों की भीड़ लगी थी।गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा में भक्तगण नाचते- झूमते नजर आये। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल भी लगाया। सिन्हा परिवार ने गणपति स्थपाना के पूर्ण किए 51वा वर्ष गणेश चतुर्थी पर सिन्हा परिवार की बुजुर्ग महिला धरमीन बाई सिन्हा बुद्धि देवी सिन्हा लक्ष्मी सिन्हा रेणुका सिन्हा भारती सिन्हा…
दर्रीपारा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ग्राम दर्रीपारा में गणेश विसर्जन के पावन पर्व पर गुरुवार को गणेशोत्सव समिति महारानी दुर्गावती चौंक दर्रीपारा के तत्वाधान में संगम जस झांकी मंडली दुलना नवापारा जिला रायपुर का कार्यक्रम का आयोजन रखा गया हैं,जिसके मुख्य अतिथि संजय नेताम उपाध्यक्ष जिला पंचायत गरियाबंद, विशिष्ट अतिथि खिलेश्वरी आयाम जनपद सदस्य,अध्यक्षता सुनीता नेताम सरपंच ग्राम पंचायत दर्रीपारा होंगी,वहीं नोहर देवांगन, कांशी राम यादव, हरीशचंद्र यादव, नरेश नेताम,चेतन ध्रुव,किशोर, बीरेंद्र, उदय देवांगन,उमेंद नेताम, उमेंद मरकाम,पुनेश्वर, विनोद सोम,पीताम्बर यादव, रवि यादव,लुभान आदि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जोर शोर से तैयारी में लगे हुए हैं, यह जानकारी…
छुरा। ग्राम पिपराही में अमात गोंड समाज सर्कल छुरा द्वारा दिन बुधवार को नुआखाई जोहार भेंट मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा गया था।जिसमें सर्वप्रथम अपने इष्ट देव बुढ़ादेव का पूजा अर्चना कर नवा फसल नया धान का चावल एवं चिवड़ा तथा बाली को अपने बुढ़ादेव में अर्पित किया।तथा नया फसल आने का कामना किये तत्पश्चात सभा कार्य हुआ जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिन्द्रानवागढ़ स्टेट राजमहल छुरा के रानी साहिबा श्रीमती महेश्वरी शाह ,अध्यक्षता सुधे राम ओंटी अध्यक्ष गोंड समाज सर्कल छुरा,अति विशिष्ट अतिथि राजकुमार उत्कर्ष शाह राज महल छुरा,परसराम सोरी सचिव सर्कल छुरा,संतन सिंह नेताम उपाध्यक्ष 25 सर्कल बिन्द्रानवागढ…
गरियाबंद। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज आयोजित जनचौपाल में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। 180 नागरिकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। उन्होंने जनचौपाल में संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदकों के समस्याओं के निराकरण के संबंध मे आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जनचौपाल में ग्राम फुलझर के गैंदराम दीवान ने बोर खनन एवं सौर ऊर्जा लगवाने, ग्राम पंचायत दसपुर के समस्त ग्रामवासियों ने नलजल का कार्य पूर्ण कराने, ग्राम कनफाड़ के ग्रामवासियों ने वनअधिकार पट्टा दिलाने, ग्राम कोदोपाली के कृषकों ने ग्राम पंचायत लोहारी में धान खरीदी केन्द्र संचालित कराने, ग्राम कलमीदादर के…
गरियाबंद। कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले में आज एक नए नवाचार का शुभारंभ हुआ। जिलेवासियों को अब घर बैठे वाट्सएप्प के माध्यम से भी अपनी मांगों, समस्याओं एवं सुझावों के निराकरण की सुविधा मिलेगी। कलेक्टर ने समय-सीमा की समीक्षा बैठक के दौरान चौबीसों घंटे सक्रिय वाट्सएप्प चैटबोट संवाद 24*7 का शुभारंभ किया। इस चैटबोट के माध्यम से वाट्सएप्प नम्बर 9343300800 पर हाय या हेलो लिखकर मैसेज भेजने पर चैटबोट स्वतः ही उपयोगकर्ता से उनका नाम पता और सवाल पूछने लगता है। मैसेज में नाम इत्यादि की जानकारी दर्ज करने उपरांत किसी भी विभाग से संबंधित मांग, समस्या…
गरियाबंद। छुरा पहुंचे छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार बघेल (पिता भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन)एवं प्रदेश महसचिव अखिलेश रात्रे दोपहर लगभग दो बजे छुरा नगर पहुंचे। जहां मिडिया एशोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किये । तत्पश्चात कांग्रेस पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक संपन्न होने के बाद सभी विभागों प्रमुखों के साथ मुलाकात एवं चर्चा हुई। और कार्यक्रम के अंत में मिडिया एशोसिएशन जिला गरियाबंद के जिलाध्यक्ष परमेश्वर राजपूत एवं महासचिव चंद्रहास निषाद व सभी सदस्यों के साथ बैठक कर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान मिडिया एशोसिएशन…
नई शिक्षा नीति व कौशल विकास को लेकर छात्रों को कर रहे प्रेरित पाण्डुका। आईसेक्ट द्वारा छात्रों में नई शिक्षा नीति के प्रति जागरूकता लाने एवं करियर काउंसलिंग के उद्देश्य से देशव्यापी कौशल विकास यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 18 सितंबर से पूरे देश में आयोजित की जा रही आईसेक्ट विकास यात्रा नई शिक्षा नीति एवं कौशल विकास को लेकर जागरूकता लाने देश के 25 राज्यों के 300 जिलो में संचालित की जा रही जो छात्रों के बीच जागरूकता लाने का कार्य कर रही है। इस मौके पर आईसेक्ट इस विकास यात्रा के साथ चल…
इस गणेश उत्सव समिति में प्रतिदिन नये थीम पर हो रहे है रंगारंग कार्यक्रम, लोगो ने कहा ये तो गोकुल धाम
गरियाबंद कन्या स्कूल और थाना परिसर के पीछे शिव दुर्गा चौक पर वार्ड क्र.1 एवं 2 के सदस्यों के द्वारा मिलकर लोक कल्याण समिति बनाई गई है इस समिति के तत्वधान में प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी गणेश उत्सव का कार्यक्रम किया जा रहा है साथ ही गोकुलधाम के तर्ज़ पर प्रतिदिन एक नये थीम पर यहाँ कार्यक्रम किया जा रहा है,कार्यक्रम की चर्चा और तारीफ़ पूरे शहर में हो रही है वही नगरवासीयो ने मुहल्ले को गोकुल धाम कहना शुरू कर दिया है, बच्चों युवाओं महिलाओं और वृद्धजनों सभी वर्गों को ध्यान में रख कर प्रतिदिन नये…
गरियाबंद। जंगलो से होने वाले शासकीय कूप कटाई से कैसे पर्यावरण को बेहतर बनाकर रखते हुए अच्छे ईमारती काष्ठ प्राप्त किये जा सकें। इस उद्देश्य से प्रदेश के पांच जिलांे के वन अधिकारियों की कार्यशाला रायपुर वृत्त के मुख्य वन संरक्षक राजू अगासीमनी के आतिथ्य में संपन्न हुई। जिसमें 200 से अधिक वन अधिकारी-कर्मचारियों के साथ लकड़ी खरीदने वाले क्रेताओं को भी आमंत्रित किया गया था। गरियाबंद नीलाम हाल के बाद 200 अधिकारी-कर्मचारियों को भी जंगल ले जाकर आधुनिक मशीनों से काष्ठ विदोहन की सही विधी का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वन संरक्षक सह प्रभारी…
गरियाबंद। जनपद पंचायत गरियाबंद परिसर में जिला गरियाबंद के कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में एवं जिला पंचायत के सीईओ श्रीमती रीता यादव के मार्गदर्शन में बिहान कैंटीन का शुभारंभ किया गया,कलेक्टर महोदय की निर्देश में पूरे गरियाबंद जिले के सभी विकासखण्डों में समूह द्वारा कैंटीन का प्रारंभ किया गया जिससे महिला समूह को रोजगार मिल सके एवं उनके आय मे वृद्धि हो सकें । जनपद पंचायत में सरपंच सचिव पंच के प्रशिक्षणव मीटिंग में छत्तीसगढ़ी व्यंजन आसानी से मिल सके , आज के कार्यक्रम में जनपद पंचायत गरियाबंद के सीईओ नरसिंग ध्रुव , अतिरिक्त सीईओ पैकरा सर जिला कार्यक्रम…
एशियन गेम्स 2023 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही भारत ने एक और गोल्ड अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय टीम बन गई है। हमारी लड़कियों ने भारत को गौरवान्वित किया है। इसके लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई-गुरुचरण सिंह होरा भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने बधाई दी उन्होंने कहा हमारी लड़कियों की शानदार गेंदबाजी के नेतृत्व में भारतीय महिला क्रिकेट…
गरियाबंद। गायत्री मंदिर के सामने गोवर्धन गणेश उत्सव समिति में शिव भजन कीर्तन संध्या में पहुँचे महाराज कामता प्रासाद शरण शामिल हुए और पूजन कार्यक्रम का शूभारंभ किया , शाम 8 बजे पार्षद प्रतिनिधि छगन यादव, प्रहलाद यादव समेत नगर के श्रद्धालुओं वार्डवासीयो के द्वारा उनका फूलो और इत्र की वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। कान्हा माई डियर मस्ताना भक्ति के रंग में सरोवर हुआ गरियाबंद महाराज कामता प्रासाद शरण गणेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए और पूजन कार्यक्रम का शूभारंभ किया साथ ही भक्तों को भगवान शिव पार्वती विवाह की महिमा को विस्तार से बताया कीर्तनकार ने अपने…
गरियाबंद। दर्रीपारा सोमवार को सुबह बिंद्रानवागढ़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दर्रीपारा के करीब एक दंतैल हाथी पहुंचा गया था,पहाड़ के निचे कुछ देर रुकने के बाद कोसमी बांध के तरफ चला गया, बताया जाता हैं की एक दंतैल हाथी धमतरी जिला से सोंदूर नदी को पार कर गरियाबंद जिला मे प्रवेश कर ग्राम खुर्सीपार खरता होते हुए ग्राम दर्रीपारा पहुंचा था, वन विभाग के द्वारा दर्रीपारा सहित ग्राम कोसमी बोइरगांव, खरता, चिपरी,सेमरा, पंडरीपानी, रावनडिग्गी के ग्रामीणों को जंगल नहीं जाने के लिए मुनादी कर सर्तक किया गया हैं, वहीं वन विभाग के कर्मचारी एवं हाथी मित्र दल हाथी…
गरियाबंद जिले के अंतिम छोर में बसे तहसील अमलीपदऱ मैं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति बद से बत्तर हो गई है करोड़ों की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में में कर्मचारी की भारी कमी देखने को मिल रही है एक ही महिला RMA डॉक्टर के भरोसे पूरा अस्पताल संचालित हो रहा है जिस अस्पताल में 5 मेडिकल ऑफिसर की पदस्थापना होनी थी वहां सिर्फ एक ही डॉक्टर की पोस्टिंग की गई जिसका स्थानांतरण रायपुर मेकाहारा हो चुका है। आपको बता दे की अमलीपदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत 15 सब सेंटर आते हैं जिससे 40000 लोग इस अस्पताल के…
फिंगेश्वर ब्लाक के आदिवासियो ने ठोका चुनावी बिगुल राजिम विधानसभा में आदिवासी समाज उतारेंगे प्रत्याशी
राजिम। अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद गरियाबंद के तत्वाधान में शनिवार को ब्लाक/ तहसील फिंगेश्वर के आदिवासी समाज द्वारा क्षेत्र के प्रसिद्ध आश्रम बावाकुपी मे बैठक संपन्न हुआ। आज का बैठक आगामी राजिम विधानसभा चुनाव में आदिवासी उम्मीदवारो का चयन एवम प्रत्येक आदिवासी समाज की ग्रामवार मतदाता सूची समाज के समक्ष प्रस्तुत कर एक रूपरेखा तैयार करना जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया गया। सर्वप्रथम आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमेंद्री कोर्राम अध्यक्ष अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद गरियाबंद, अध्यक्षता द्वारिका ठाकुर अध्यक्ष अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद फिंगेश्वर, विशेष अतिथि लोकेश्वरी नेताम अध्यक्ष महिला मोर्चा एवम जिला…
गरियाबंद: ग्राम नहरगांव के पंचायत भवन में सब्जी खेती करने वाले किसानों को वर्मी कंपोस्ट खाद का वितरण
गरियाबंद। उद्यानकी विभाग जिला गरियाबंद के सहायक संचालक मिथलेश देवांगन के दिशा निर्देश में तथा प्रयोग समाज सेवी संस्था तिल्दा रायपुर के परियोजना समन्वयक भारतभूषण ठाकुर के मार्गदर्शन में ग्राम नहरगांव के पंचायत भवन में सब्जी खेती करने वाले किसानों को सरपंच चित्ररेखा पिकेश्वर निषाद एवं प्रयोग समाजसेवी संस्था के जिला समन्वयक वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह राजपूत के द्वारा वर्मी कंपोस्ट खाद का वितरण किसानों को किया गया सरपंच चित्ररेखा पिकेश्वर निषाद ने कहा कि उद्यानकी विभाग और प्रयोग संस्था के सहयोग से यहां के किसानों को पोषण सब्जी खेती के लिए जैविक खाद का उपयोग अधिक से…
गरियाबंद। आगामी विधानसभा कार्य संपादन के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय गरियाबंद में सहायक ग्रेड- 3 पद की संविदा भर्ती की जायेगी। 5 पदों की पूर्ति के लिए निर्धारित योग्यताधारी अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन 29 सितंबर 2023 तक आमंत्रित किए गए है। ऑनलाइन आवेदन एवं भर्ती से सबंधित अन्य जानकारी के लिए जिला गरियाबंद के वेबसाइट https://gariaband.gov.in/ का अवलोकन किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के सूचना पटल का भी अवलोकन किया जा सकता है।
गरियाबंद। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत स्वछता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत ग्राम पंचायत मरोदा में अधिकारी – कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भूतेश्वरनाथ मंदिर परिसर और आसपास क्षेत्र में साफ सफाई की। सभी ने मिलकर मंदिर के सामने तालाब परिसर, मंदिर मुख्य मार्ग इत्यादि में साफ सफाई किया। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता शपथ भी दिलाया गया गया। अभियान का उद्देश्य घर सहित अपने आसपास में भी साफ सफाई रखना और स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता लाना है। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गरियाबंद नरसिंह ध्रुव, जिला सलाहकार परवेज हनफी, सरपंच मरोदा सहित…
रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ के ज्यादातर क्षेत्रों में हम सबका प्रारंभिक परिचय अपने माता की बोली भाखा छत्तीसगढी व अन्य स्थानीय बोली-भाषा से शुरू हुई, उसके बाद दूसरी भाषा से परिचय हुआ। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए राजभाषा आयोग की स्थापना की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के खान-पान, रहन-सहन, पहनावा व तीज त्यौहारों के संरक्षण एवं सवंर्धन के बेहतर काम कर रही है। राज्य सरकार ने विलुप्त हो रही संस्कृति एवं परंपरा को पुर्नस्थापित करने का काम किया। छत्तीसगढ़िया लोगों…
जैजैपुर। सेमरिया ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच, पूर्व प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी शशिकांत कश्यप का नाम चुनावी गलियारों में अव्वल दर्जे पर माना जा रहा है विधानसभा के लोगो की माने तों कांग्रेस प्रत्याशी के नाम की चर्चा में पहला नाम शशिकांत जी का आता है और आए ही क्यों न आखिर छेत्र के लोगो के समस्याओं बीच हमेशा मजबूती से व डट कर जो खड़े रहे छेत्र के लोगो की पहली पसंद बन चुके है कश्यप सूत्रों की माने तो हाईकमान पैनल में भी जैजैपुर विधानसभा के लिए सबसे आगे बताया जा रहा है शशिकांत। क्योंकि कांग्रेस के…
गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद स्थित वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय से दिनांक 22.09.2023 को आईसेक्ट द्वारा छात्रों में नई शिक्षा नीति के प्रति जागरूकता लाने एवं करियर काउंसलिंग के उद्ेश्य से देश व्यापी कौशल विकास यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 18 सितंबर से पूरे देश में आयोजित की जा रही आईसेक्ट विकास यात्रा नई शिक्षा नीति एवं कौशल विकास को लेकर जागरूकता लाने देश के 25 राज्यों के 300 जिलो में संचालित की जा रही जो छात्रों के बीच जागरूकता लाने का कार्य कर रही है। इस मौके पर आईसेक्ट इस विकास यात्रा के साथ चल…
गरियाबंद। मैनपुर में पहुंची परिवर्तन यात्रा की भव्य आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा केंद्र की सरकार को एक गरीब मां का बेटा चला रहा है वो गरीब का दर्द जानते है यही कारण है आज हमारे पड़ोसी प्रदेश से एक आदिवासी की बेटी राष्ट्रपति के पद पर पहुंच चुकी है। आज भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के लोगो को मूर्ख समझकर प्रदेश के लोगो को गेड़ी चलाना , कांटे वाला चम्मच में बासी खाना सीखा रहे है छत्तीसगढ़ के लोग मेहनती है ,ईमानदार है बेवकूफ नही है वो गेड़ी चढ़ना भी जानते है,बासी खाना भी…
Ganpati Festival: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद (Gariabnad ) के ऐतिहासिक गोवर्धन पारा मैदान में आयोजित होने वाले एक दिवसीय संध्या कीर्तन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं.सुप्रसिद्ध कीर्तनकार कामता प्रसाद शरण जी रविवार की रात गरियाबंद गायत्री मंदिर के सामने गोवर्धन पारा में अपनी प्रस्तुति देंगे। आम जनता में इस कीर्तन को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है. संध्या कीर्तन आयोजन की सबसे खास बात यह है कि इसकी कीर्तन के साथ साथ गणपति का थीम छत्तीसगढ़ के की जन जीवन पर आधारित है, कार्यक्रम के मंच को छत्तीसगढ़ की थीम पर ही सजाया जा रहा है। पार्षद प्रतिनिधि…
गरियाबंद। एक ओर जहां आज ज़िले में भाजपा की परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है वही इसके विरोध में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आबिद ढेबर एवं पार्षद रितिक सिन्हा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने इस यात्रा का को लेकर विरोध प्रदर्शन किया वही विरोध प्रदर्शन के बाद तत्काल पुलिस ने उनकी गिरफ़्तारी कर लिया है सभी कांग्रेसियों को थाना परिसर में ले जाया गया है परिवर्तन तो 2018 में हो चुका है , पूरा छत्तीसगढ़ एक सुर में कह रहा है भूपेश है तो भरोसा है- आबिद ढेबर कांग्रेस कमेटी के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आबिद ढेबर ने कहा परिवर्तन तो…
गरियाबंद। मामला इस प्रकार हेै कि प्रार्थी बसंत कुमार देवांगन निवासी पितईबंद के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08/09/23 को सुबह अपने मोटर सायकल से गैरेज राजिम जा रहा था, उसी दौरान लोकेश गायकवाड अपने मोबाइल से फोन कर बताया कि एक व्यक्ति द्वारा मेरे टाटा सूमो क्रमांक- CG 11 M 4801 को बुकिंग किया था। जो मेरे द्वारा अपने टाटा सूमो को चलाते जमाही लेकर आया। उसी दौरान बुकिंग कराये व्यक्ति द्वारा सुनशान जंगल के बीच चलती गाड़ी मे ही मेरे ऊपर प्राण घात धारदार हथियार से हमला किया जिससे मेरे दाहिने गर्दन एवं दाहिने हांथ के…
छुरा। क्षेत्र के आदिवासी अंचल के ग्राम गिधनी में अमात गोंड़ समाज में नवाखाई का पर्व परंपरा अनुसार धूमधाम के साथ मनाया गया।सर्वप्रथम अपने देवी देवताओं का विशेष पूजा अर्चना कर नया चावल का भोग लगाया गया।आदिवासी अंचल में नवाखाई के दिन नव चावल का भोग बुढा़देव दूल्हा देव देवताओं को एवं कुलदेवी तथा अपने पूर्वजों को अर्पित कर पूरे परिवार एक साथ नवाखाई का पर्व मनाया गया।नवाखाई पर्व में कोरिया पत्ता और नई धान का विशेष महत्व रहता है।नवाखाई पर्व के दिन कोरिया पत्ता एवं दोना बनाकर पूजा अर्चना किया गया।और नया प्रसाद कोरिया पत्ता में ही ग्रहण किया…
रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी के प्रथम सूची जारी करने के बाद छत्तीसगढ़ शिवसेना के प्रमुख धनंजय सिंह परिहार द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए शिवसेना के 20 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा आज की गई है। वही राजिम विधानसभा के लिए गरियाबंद ज़िला के नागाबूड़ा निवासी वेश राठौर को अपना प्रत्यासी बनाया है देखे लिस्ट पूरी
गरियाबंद। मंत्री भाजपा मंडल गरियाबंद तनु साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला आरक्षण बिल नवीन संसद भवन में विशेष सत्र में लाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया । उन्होंने कहा कि ये बिल वर्षों के कठिन और अनेक रुकावटों के बाद अंततः केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महिलाओं को सम्मान दिया है । इस बिल से महिलाओं को राजनीति के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी का अवसर मिलेगा। भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं का सम्मान किया है। इस बिल से महिला सशक्तिकरण…
गरियाबंद। कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति के अध्यक्ष आकाश छिकारा के निर्देश पर तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता पंकज जैन के मार्गदर्शन में जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले के फिंगेश्वर व गरियाबंद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत स्तरीय हित धारकों का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ 21 सितम्बर को किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 सितम्बर तक चलेगा। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य सक्रिय महिला जल वाहिनी सहित प्रत्येक पंचायत से दो व्यक्तियों को इस प्रशिक्षण में आमंत्रित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों के…
गरियाबंद। आबकारी विभाग गरियाबंद ने अवैध शराब के मामले में छापामार कार्यवाही करते हुए 2 प्रकरणों में ओड़िसा प्रांत निर्मित कुल 250 लीटर शराब जप्त किया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आबकारी वृत्त देवभोग अंतर्गत ग्राम निष्ठीगुड़ा निवासी पिताम्बर से ओड़िसा प्रांत से एक मोटरसाईकिल में 1 जूट बोरी के अंदर 250 पाउच ट्रिपल घोड़ा छाप उड़िसा प्रांत की कच्ची शराब परिवहन करते हुए बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसी प्रकार वृत गरियाबंद अंतर्गत ग्राम सुरूंगपानी बांजीपानी उड़िसा मार्ग में जंगल में तालाशी लिये जाने पर एक बोरी में जेब्रा छाप पाउच एवं 4…
गरियाबंद। गरीबों के मसीहा डॉ मेमन की पांचवी पुण्यतिथि, तिरंगा चौक पर नगर वासियों ने दी श्रद्धांजलि, आइए जानते हैं उनके जीवन के कुछ पल ग़रीबों के मसीहा कहे जाने वाले डॉ अब्दुल रज़्ज़ाक मेमन की आज पाँचवी पुण्यतिथि पर नगर के तिरंगा चौक पर लोगो ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं कैंडल जला कर उन्हें स्मरण किया,मंगलवार की शाम तिरंगा चौक में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ डॉ मेमन एक ऐसा शक्स जो किसी तारीफ़ का मोहताज नहीं रहे गरियाबंद ज़िले की पहचान डॉ मेमन से हुआ करती थी,गरियाबंद से बाहर जब कोई अपने शहर का नाम बतलाता…

संपर्क
गरियाबंद (Chhattisgarh)
फोन : 8839902510
ईमेल : patelmoti521@gmail.com

मोती राम पटेल
प्रधान संपादक
Important Pages
Disclaimer
lightsalmon-rook-715452.hostingersite.com is a web portal edited from Moti Ram Patel of Gariaband district. The aim of khabar bharat36 is to deliver true news to the readers. For which a team of experienced journalists is working with us. News, articles, advertisements published in the web portal are written by journalists and compiled by the publisher. The publisher, printer, owner, editor have no responsibility for this. The judicial area is Gariaband district..