लेखक: Khabar bharat 36

छुरा। बता दें कि छुरा विकास खण्ड के ग्राम लोहझर मे वर्ष 2023 की विदाई नया वर्ष 2024 की स्वागत पर राज्य स्तरीय डी जे डांस प्रतियोगिता के तैयारी ग्राम के युवा समिति द्वारा जोरों शोरों से किया जा रहा है। कलाकारों के लिए इस बार डांस का तीन मंच मिलेगा । राजिम से लगे सेम्हरतरा का मंच लोहझर से 30 की मि और वही तीसरा मंच ग्राम दुल्ला लोहझर से 6 की मी की दूरी पर है इस बार नया साल के आगमन पूर्व डांस मंचो का जलवा रहेगा। जिसमें छत्तीसगढ़ अंचल के ख्याति लब्ध कलाकारों का आगमन…

Read More

गरियाबंद। वन परिक्षेत्र तौरेंगा (बफर) के अन्तर्गत पी.ओ.आर. क्रमांक 25/03 दिनांक 18.12.2023 के तहत् 01 नग तेंदूआ खाल खरीदी-बिक्री करने में लिप्त फरार आरोपी को गिरफ्तार कर विवेचना किया गया। फरार आरोपी चैनसिंग वल्द सोपसिंग, गोंड़, ग्राम-बेनास (उड़ीसा) के कथन अनुसार अन्य 03 आरोपी तेन्दूआ को मारने एवं खाल निकालने के वन अपराध में संलिप्त बताये जाने पर आरोपी पुनऊ राम वल्द बकऊ, जाति-गोंड़, ग्राम-कोदोमाली, मनीराम वल्द पुनऊ राम गोंड़, ग्राम-कोदोमाली भुजबल वल्द अनिराम, गोंड़, ग्राम कोदोमाली को गिरफ्तार कर इन चारों आरोपियों के विरूध्द विधिवत्त वन अधिनियम के तहत् न्यायालयीन प्रकरण तैयार कर न्यायालय गरियाबंद में पेश किया…

Read More

छुरा। 1 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ हो गई है इसके बाद गरियाबंद जिले से लगने वाले उड़ीसा राज्य के अंतरराजीय चेक पोस्ट की व्यवस्था की गई है ताकि उड़ीसा के धान को छत्तीसगढ़ में ना खापाया जा सके पर जिला प्रशासन का यह बेवकूफी भरा फरमान कभी सही साबित नहीं होता हर बार धान कोचिया इनके इस मंसूबों को पानी फेर देता है।और 10 कदम आगे की सोचते हैं और हर बार छुरा गरियाबंद, मैनपुर ,देवभोग जैसे ब्लॉक मुख्यालय से लगने वाले चेक पोस्टों में धान की चोरी अनवरत 3 महीने जारी रहती है इसी तरह छुरा मुख्यालय…

Read More

छुरा। एडीबी प्रोजेक्ट के तहत पांडुका ,जत्माई घटारानी, मडेली मुंडा गांव मार्ग का उन्नयन एवं पुनरनिर्माण कार्य किया जा रहा है इसके तहत लोक निर्माण द्वारा प्रोजेक्ट के तहत या कार्य स्वीकृत है। लगभग 11, 9 2019 से चालू इस कार्य में कार्य की अवधि 24 माह था।पर लगभग 5साल से कछुआ गति से कार्य प्रगति पर है।जो अब तक पूरा नहीं होते दिख रहा है।तथा इन दिनों तौरंगा से लेकर जतमई तक कार्य में मुरम एवं गिट्टी का बिछाया जा रहा है पर निर्माण कंपनी द्वारा पानी छिड़काव नहीं होने से मोहल्ले वासी सहित जतमई दर्शनार्थी और राहगीर बहुत…

Read More

फिंगेश्वर। राजिम विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू के नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में स्वागत एवं आभार रैली का कार्यक्रम रखा गया है। विधायक रोहित साहू दोपहर 1 बजे जिला स्तरीय बोनस वितरण कार्यक्रम में जिले के कृषकों को 117.58 करोड़ रूपये का वितरण करते हुए किसानों के बैंक खाते में बोनस राशि का हस्तांतरण करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए नगर के कृषि उपज प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। भाजपा के राजू साहू, मनीष हरित, चन्द्रशेखर साहू, जगदीश यदु ने बताया कि बोनस वितरण उपरांत दोपहर 3 बजे कृषि उपज मंडी से विशाल विजयी…

Read More

फिंगेश्वर । आज सुशासन दिवस पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा अपने चुनाव पूर्व किए गए वायदे के अनुरूप पूरे छत्तीसगढ़ के किसानों को 2 वर्ष के रूके हुए बोनस 300-300 रूपये प्रति क्विंटल के दर से वितरीत किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज फिंगेश्वर कृषि उपज मंडी प्रांगण में नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू अपने करकमलों से गरियाबंद जिला स्तरीय बोनस वितरण कार्यक्रम में जिले के किसानों को बोनस का वितरण एवं किसानों के बैंक खाते में बोनस की राशि हस्तांतरित करेंगे। जिला सहकारी बैंक के सुपरवाईजर टीकाराम साहू ने बताया…

Read More

गरियाबंद- स्टार युवा बॉलीबॉल क्लब ग्राम कोदोबतर जिला गरियाबंद के तत्वाधान में दिनांक 23.12.2023 से 24.12.2023 तक बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। गांव में आयोजित दो दिवसीय डे नाइट बॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज दोपहर 12 बजे सरपंच उपसरपंच एवं ग्राम प्रमुख द्वारा फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया। किया गया प्रतियोगिता में आसपास के जिलो से आई 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन मुकाबलो में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर तालियां बटौरी।पहले दिन गरियाबंद बारुका A के बीच बेहद रोमांचक मुक़ाबला देखने को मिला जिसमे…

Read More

फिंगेश्वर। क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही फिंगेश्वर-राजिम मार्ग में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी है।इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है,जबकि दो अन्य घायल हुए है। हादसा राजिम थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर लगभग 4 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी है। इस हादसे में भैंसातरा के रहने वाले लेशराम साहू उम्र 45 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं दो अन्य लोग घायल हुए है। मृतक लेशराम साहू के 2…

Read More

गरियाबंद। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन -जन तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को गरियाबंद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत हरदी में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहु एवं प्रभारी अधिकारी विकसित भारत संकल्प यात्रा विधायक रोहित साहु एवं जनपद पंचायत सीईओ, जिला अध्यक्ष राजेश साहु, चन्द्र शेखर साहु जिला पंचायत सदस्य, फिरतू कंवर जिला पंचायत सभापति, श्रीमति संकुतला साहु जनपद सदस्य, श्रीमति मिलेश्वरी साहु पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष, बोधन साहु,…

Read More

छुरा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान छुरा विकासखंड के अमलोर व ग्राम जामली पहुँचे इस दौरान ग्राम पंचायत जामली के सरपंच श्रीमती लता बहुर दीवान के आग्रह पर राजिम विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू उनके निज निवास पर अपने कार्यकताओं व स्टॉफ के साथ पहुँचे और चटनी व भाजी के साथ देसी अंदाज में भोजन कर किसान के बेटे होने का परिचय दिया। विधायक रोहित साहू ने कहा कि मैं एक किसान के घर में पैदा हुआ हूँ और किसान के घर में सामान्य रूप से जो भोजन बनता है वही ग्रहण करता हूँ मुझे आप सब…

Read More

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के कद्दावर एवम वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल को लगातार चौथी बार कैबिनेट मंत्री बनाए जाने से उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है। शुक्रवार को बृजमोहन अग्रवाल मंत्री पद की शपथ ही उनके निवास में बधाई देने वाले उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम लग गया। दिनभर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं। इस दौरान उनके खास समर्थक गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने भी उन्हें को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर सौजन्य मुलाकात कर बधाई और शुभकामना दी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष…

Read More

गरियाबंद। जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विकासखण्ड-फिगेंश्वर के ग्राम रजकट्टी एवं भेण्ड्री मे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम रजकट्टी में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्र शासन से अधिकारी पंकज बोड़खे उपस्थित हुये। श्री बोड़खे द्वारा केन्द्रीय योजनाओं का विस्तृत समीक्षा किया गया साथ ही उनके द्वारा कृषकों को केन्द्रीय योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के माध्यम से कृषको से सहमति प्राप्त कर ग्राम रजकट्टी के कृषक श्री ईश्वर साहू के 4 एकड़ में…

Read More

गरियाबंद। दर्रीपारा श्री तुलसी मानस प्रचार समिति परिक्षेत्र दर्रीपारा, जिला गरियाबंद के तत्वाधान मे 20,21,22  जनवरी  2024 को तीन दिवसीय  छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय श्रीरामचरित मानसगान महोत्सव का आयोजन किया गया हैं। तुलसी मानस प्रचार समिति दर्रीपारा का बैठक सरस्वती शिशुमंदिर दर्रीपारा विद्यालय में रखा गया था। जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्व सहमति से समिति के पदाधिकारियों  का चयन किया गया। जिसमें संरक्षक भादूराम मरकाम रावनडिग्गी, रविकांत वर्मा आमदी, अध्यक्ष कांशीराम यादव दर्रीपारा, उपाध्यक्ष पुखराज ध्रुव खरता, सचिव तोरण कुमार ध्रुव चिपरी, सहसचिव धनंजय मरकाम कोसमी, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार सेन जैतपुरी, सहकोषाध्यक्ष दीपक कुमार नेताम कोसमी को बनाया गया…

Read More

गरियाबंद। राजिम विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू ने छग की नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी की सरकार की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सदन में प्रस्तुत किए गए अनुपूरक बजट की सराहना करते हुए इसे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की गारंटी को धरातल पर उकेरने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि आज सरकार ने अपने पहले ही बजट में छग प्रदेश के सर्वहारा वर्ग के विकास की नींव रखी है। युवा, महिला, गरीब, बेरोजगार सबके लिए इस बजट में प्रावधान किया गया है जिससे छग प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर होगा। छग…

Read More

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना से कई लोगों के पक्के मकान के सपने पूरे हो रहे हैं अपने खुद के पक्के मकान पाकर लोगों में खूशी की लहर साफ दिखाई दे रही है। हर व्यक्ति का अपना एक सपना होता है कि सर पर एक पक्की छत रहे ताकि अपने परिवार के साथ हंसी खुशी जिन्दगी व्यतीत कर सके  शिशुपाल मंडावी भी उन्हीं में से एक हैं, जो डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अरसीटोला के निवासी है। शिशुपाल मंडावी की आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नहीं थी, कि वह अपने कच्चे घर को पक्के मकान में बदल पाए। बड़ी मुश्किल से दो वक्त…

Read More

गरियाबंद। पुलिस कप्तान अमित तुकाराम काम्बले के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक डी.सी. पटेल के मार्गदर्शन में नशे के विरूद्ध संगठीत एवं प्रभावी प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान समय में नशा के जाल में लगातार लोग फसते जा रहे है। समाज के युवा एवं बच्चे जो तेजी से नशे के शिकार हो रहे है। इस तेजी से फैल रहे बीमारी रूपी नशे को खत्म करने के लिए गरियाबंद पुलिस ले कर आ रही है, एक विशेष अभियान जिसका नाम है ‘‘नया सवेरा’’ । इस योजना का शुभारंभ आज दिनांक 21/12/2023 को पुलिस अधीक्षक के कर कमलों से किया जा…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि विश्राम गृह पहुना में जिओ गीता एवं अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात कर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिओ गीता के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप मित्तल ने मुख्यमंत्री को भगवत गीता की प्रति भेंट की। साथ ही  भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल ने अग्रसेन माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.अशोक अग्रवाल रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रांत के अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल, अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील रामदास अग्रवाल, महेंद्र, सुनील राम अवतार अग्रवाल,…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में ‘रामराज्य युवा यात्रा‘ के आयोजकों ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। आयोजकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि श्रीलंका से ‘रामराज्य युवा यात्रा‘ 15 दिसंबर से श्रीलंका से निकली ये यात्रा 19 जनवरी को अयोध्या पहुंच रही है। अयोध्या में 24 जनवरी तक यात्रा से जुड़े अनुभूतियों और चित्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। 44 दिन में 10 हजार किलोमीटर के मार्ग में 8 राज्य, कई नगरों व गाँवों में विभिन्न कार्यक्रम होंगे, जिसमें उस स्थान के वीडियो बना कर दिखाना, पूजा-पाठ, भजन,…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि विश्राम गृह पहुना में मुंगेली व्यापार मेला के आयोजकों ने सौजन्य मुलाकात कर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले भी मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने मुंगेली में होने वाले व्यापार मेला के ब्रोसर का विमोचन किया और सफल आयोजन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। यह मेला 18 से 23 जनवरी 2024 तक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुंगेली व्यापार मेला के संयोजक यशपाल सिंह, अध्यक्ष महावीर सिंह और सचिव विनोद यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Read More

राजनांदगांव। भारत सरकार की योजनाओं से नागरिकों को जागरूक करने एवं शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाईल वैन के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अब हितग्राही अपना एवं अपने परिवार का आयुष्मान कार्ड मोबाईल एप के माध्यम से स्वयं निरूशुल्क बना सकते हैं। इसके लिए राशन कार्ड एवं आधार कार्ड दस्तावेज की आवश्यकता होगी। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सर्वप्रथम प्ले स्टोर से आयुष्मान ऐप एवं आधार फेस आईडी एप को डाउनलोड कर लें। इसके बाद आयुष्मान ऐप मेें लॉगिन…

Read More

कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की तस्वीर बदल रही है। गांव में विद्युत पहंुचने से आधुनिक सुख-सुविधाओं का ग्रामीण बखूबी इस्तेमाल कर रहे हैै। इन क्षेत्रों में प्रधानमंत्री सड़क योजना के सड़क नेटवर्क के साथ-साथ बिजली का भी नया नेटवर्क तैयार हो रहा है। कोण्डागांव जिले के पश्चिमी छोर पर अतिसंवेदनशील क्षेत्र में बसे कुधूर गांव में पिछड़ेपन और विकास की रोशनी से अछूता था। अतिसंवेदनशील स्थानों में नक्सल घटनाएं इन इलाकों के विकास में सबसे बड़ी बाधा थी। लेकिन अब यहां की तस्वीर बदलते जा रही है। बिजली और सड़क की सुविधा मिलने से आने से लोगों के…

Read More

देवभोग। उत्कृष्ट अभियान आज गरियाबंद जिले के अंतर्गत देवभोग विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार तथा शिक्षा में गुणवत्ता हेतु जिला प्रशासन द्वारा अभियान के रूप में कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। मासिक परीक्षा परिणाम के आधार पर विकासखंड की समीक्षा हेतु आज अपर कलेक्टर अविनाश भोई एवं एसडीएम अर्पिता पाठक ने संस्था बार परीक्षा परिणाम की समीक्षा करते हुए कहा कि सत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए हमें विषय वार एवं कक्षा बार परीक्षा परिणाम का विश्लेषण कर उसके अनुरूप रणनीति बनाकर कार्य करना होगा। जिन संस्थाओं का रिजल्ट अच्छा नहीं है…

Read More

गरियाबंद। जिला प्रशासन गरियाबंद द्वारा अभिनव पहल करते हुए उत्कृष्ट गरियाबंद अंतर्गत प्रयास की शुरुआत की गई। जिले में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग दिया जाएगा। इस पहल से जिले के बाहर कोचिंग या तैयारी से वंचित विद्यार्थियों को लाभ मिल सकेगा। अब प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को जिला मुख्यालय में ही बेहतर मार्गदर्शन मिल सकेगा। इसी के संबंध में आज जिला मुख्यालय गरियाबंद स्थित शासकीय वीर सुरेंद्र साय पीजी कॉलेज में प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं गुणवत्ता शिक्षा हेतु छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ अभिप्रेरणा संवाद कार्यक्रम का आयोजन…

Read More

छुरा। गरियाबंद जिले के पुलिस कप्तान उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के निर्देशन में जिले में पुलिस जनता संबंध को सुदृढ़ बनाने व आपसी सामंजस्य बढ़ाने के साथ पुलिस व जनता के मध्य दूरी को कम करने के उदेश्य से जिला गरियाबंद के थाना छुरा क्षेत्रातंर्गत मिनी स्टेडियम छुरा में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 18 व 19 दिसम्बर 2023 को मिनी स्टेडियम छुरा में किया गया। प्रतियोगिता में जल्दी आओ जल्दी पाओ के तर्ज पर क्षेत्र के वॉलीवाल टीमो को प्रतियोगिता में शामिल होने प्रतियोगिता में आमंत्रित किया गया था, जिसमें…

Read More

गरियाबंद। उमनि / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरियाबंद अमित तुकाराम कांबले के निर्देश एवं अति0 पुलिस अधीक्षक डी सी पटेल के मार्गदर्शन व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर बाजी लाल सिंह के मार्गदर्शन में नशे के विरूद्ध जागरूकता अभियान चलाते हुए अवैध गांजा, अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु सभी थाना / चौकी प्रभारीयों को निर्देशित किया गया था। इसी दौरान थाना देवभोग को जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि 02 व्यक्ति मो०सा०CG04LQ-1289 में 02 सफेद रंग की थैला में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर ग्राम जुनागढ(उड़ीसा) से ग्राम खुटगांव(छ0ग0) की ओर लेकर आ रहे…

Read More

सरगुजा के मैनपाट के 5 युवा थे बागपत में, वीडियो जारी कर मदद की अपील की थी रायपुर। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में गन्ने के खेतों में काम कर रहे पहाड़ी कोरवा युवा सुरक्षित छत्तीसगढ़ लौट आये हैं। इन्होंने वीडियो बनाकर सहायता की अपील छत्तीसगढ़ सरकार से की थी। वीडियो पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन युवकों की सुरक्षित वापसी के लिए निर्देश जिला प्रशासन को दिये थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरगुजा जिला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पहाड़ी कोरवा युवाओं को सकुशल छत्तीसगढ़ लाने की कार्यवाही की। गौरतलब है कि सरगुजा…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर  मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां राजधानी रायपुर स्थित चिप्स कार्यालय में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। यह बैठक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी के परिपालन में राज्य के किसान भाईयों के बकाया धान बोनस की राशि के भुगतान की तैयारियों के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों और जिला कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के लिए आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने राज्य में समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने आगामी 25 दिसम्बर को…

Read More

छुरा। बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव चुनाव जीतने के बाद पहली बार रसेला क्षेत्र पहुंचे। जहां सर्व प्रथम ग्राम हीराबतर पहुंचे जहां लोगों ने उनका बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत किया। साथ ही इफको टोकियो समन्वित ग्रामीण विकास परियोजना के द्वारा किए गए ग्राम विकास एवं ग्रामीण जीविकोपार्जन के लिए किये गए कार्यों का अवलोकन करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की साथ ही स्कुली बच्चों व ग्रामीणों को बर्तन एवं सब्जी बीजों का वितरण किए। वहीं मंच से सभी को संबोधित करते हुए उनके जीत के लिए सभी लोगों को धन्यवाद…

Read More

गरियाबंद। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज समय – सीमा की समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने शासन द्वारा चलाए जा रहे महत्वपूर्ण अभियान विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में बताया कि जिले के सभी ग्राम पंचायतों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से अधिकारी कर्मचारी जन – जन तक शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार – प्रसार और पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने का कार्य करें। इसके लिए पूर्व से उन गांवो में मुनादी का कार्य कराएं ताकि विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में शामिल होकर ग्रामीणजन अपनी…

Read More

गरियाबंद। संयुक्त जिला कार्यालय में आज जन चौपाल का आयोजन किया गया। कलेक्टर जनचौपाल में कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिले के दूर दराज से आये नागरिकों, ग्रामीणजनों की मांग, समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। जनचौपाल में आये सभी नागरिकों ने बारी-बारी से अपनी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। इस पर उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र आवेदकों के समस्याओं के निराकरण के संबंध मे आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जनचौपाल में ग्राम पसौद के श्री मुकुंद साहू ने सीसी रोड निर्माण हेतु,…

Read More

गरियाबंद। गुप्त सूचना मिला की वन परिक्षेत्र तौरेंगा (बफर), सर्कल गाजीमुड़ा के अंतर्गत ग्राम कोचेंगा पेट्रोलिंग केम्प के नीचे कोचेंगा सुधीर अग्रवाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी रायपुर छ.ग.), श्रीमती एम. मर्शीबेला मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं क्षेत्र संचालक उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व रायपुर एवं वरूण जैन, उप निदेशक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद के कुशल मार्गदर्शन में गाजीमुड़ा मार्ग के बीच में 1 नग तेन्दुआ खाल की खरीदी/बिक्री करने वाले हैं की सूचना मिलते ही एण्टी पोचिंग टीम उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद के सदस्य तत्काल मौके पर पहुंच कर एक व्यक्ति बुध्दू राम पिता घासीराम, जाति गोंड, उम्र 47…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ रमन सिंह को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर आज सदन में बधाई देते हुए कहा कि डॉ. सिंह प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और केंद्रीय मंत्री रहे हैं। मेरा सौभाग्य है कि इनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन मुझे लगातार मिलता रहा है। उन्हें संसदीय परंपराओ और विधि विधायी कार्यों का लम्बा अनुभव है। उनके अनुभवों का लाभ इस सदन को मिलेगा। उन्होंने डॉ.रमन सिंह की सहज, सरल और सौम्य छवि, सबको साथ लेकर चलने की विशेषता का भी उल्लेख किया।इसके पहले प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम ने उनके सर्वसम्मति से विधानसभा…

Read More

विधायक ने अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ दिलाने अधिकारियों को किया निर्देशित फिंगेश्वर/छुरा। विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए राजिम विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू छुरा ब्लॉक के ग्राम सोरिदखुर्द व फिंगेश्वर ब्लॉक के सरकड़ा तथा बोरिद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहाँ वे सभी भाजपा पदाधिकारियों व अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में मोदी जी के गारंटी रथ पर लगे एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन लाइव सुना। उन्होंने सभी गांवों के शिविर में सभी विभागीय स्टालों का निरिक्षण कर अधिकारियों से त्वरित निराकरण करने तथा अधिकाधिक योजनाओं का लाभ दिलाने निर्देशित…

Read More

फिंगेश्वर। विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए राजिम विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू छुरा ब्लॉक के ग्राम सोरिदखुर्द व फिंगेश्वर ब्लॉक के सरकड़ा तथा बोरिद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहाँ वे सभी भाजपा पदाधिकारियों व अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में मोदी जी के गारंटी रथ पर लगे एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन लाइव सुना। उन्होंने सभी गांवों के शिविर में सभी विभागीय स्टालों का निरिक्षण कर अधिकारियों से त्वरित निराकरण करने तथा अधिकाधिक योजनाओं का लाभ दिलाने निर्देशित किया। यहां पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन लाइव सुना और विकसित…

Read More

गरियाबंद। केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से शुरू की गई ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का सफर गरियाबंद जिले में निरंतर जारी है। आज जिले के बोरिद, सरकड़ा, अकलवारा और सोरिद खुर्द में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बोरिद और सरकडा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजिम विधायक रोहित साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम 25 जनवरी तक चलेगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में ग्रामीण जन  उपस्थित होकर अपनी अपनी मांग और समस्याओं से अवगत करा सकते…

Read More

गरियाबंद। रविवार को आखिरकार वो घड़ी ही आई गई जिसका नगर वासियों को साल भर से इंतजार था। प्रभु श्री राम का बराती बनने का मौका पाकर शहर वासी फुले नहीं समा रहे थे। शाम ढलते ही पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। हजारों की संख्या में लोग सजने सँवरने के बाद भगवान राम की बरात में शामिल हुए। राम जी की बारता में हज़ारो रामभक्त शामिल हुए। राम जी की बरात की शुरुआत सिविल लाइन रामजनकी मंदिर से हुई। रामजनकी मंदिर पर सभी स्वरूपों की आरती की गई। भगवान श्री राम और लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती…

Read More

मुंगेली। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंर्तगत मुंगेली जिला के ग्राम जरहागांव के गांधी मैदान में शिविर का आयोजन किया गया। जहां शासन की विभिन्न योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगायी गई और लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में हितग्राहियों से पात्रतानुसार फॉर्म भराया गया। 500 से अधिक हितग्राहियों ने आवेदन किया। वहीं 23 लोगों का मौके पर आयुष्मान कार्ड बनाया गया तथा एक हितग्राही श्रीमती सीमा कश्यप को गैस चूल्हा प्रदान किया गया। सीमा ने छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज शिविर में आकर उन्हें उज्जवला योजना के तहत गैस सिलैंडर और…

Read More

गरियाबंद। जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत कल से हो चुकी है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने और इन योजनाओं से जिलेवासियों को लाभन्वित करने के उद्देश्य से जारी संकल्प यात्रा की प्रचार प्रसार वैन आज कोदोबतर और मालगांव पहुंची। दोनो जगह लोगों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर आकाश छिकारा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर अविनाश भोई सहित ग्राम मालगांव की सरपंच श्रीमती पार्वती ध्रुव, ग्राम कोदोबतर की सरपंच श्रीमती मथुरा ध्रुव, पंचगण, जनप्रतिनिधिगण एवं भारी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।…

Read More

गरियाबंद। शासकीय महाविद्यालय गरियाबंद, यूनिसेफ़ और एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में आगामी दिवसों में चलायी जाने वाली “सुरक्षित पारा, सुरक्षित लईकामन” पहल के एक-दिवसीय कार्यशाला और 2-दिवसीय ग्राम संपर्क अभियान के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्देश्य जिले के बाल संरक्षण को लेकर ग्राम स्तर पर जागरूकता लाना एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करना है। इस कार्यशाला में एनएसएस स्वयंसेवक को मोबाइल कुंजी के माध्यम से बाल अधिकार,बाल विवाह,बाल श्रम,बाल यौन शोषण, शारीरिक दंड,नाशीलों पदार्थों का सेवन,मानसिक स्वास्थ, लिंग भेदभाव, संवाद, सहायता तंत्र इस में बारे में जानकारी दी गई। साथ ही ग्रुप गतिविधियाँ, केस स्टडी…

Read More

छुरा। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय 23वीं जूनियर कबड्डी चैंम्पियनशीप 2023 प्रतियोगिता हेतु गरियाबंन्द जिला कबड्डी संघ द्वारा जूनियर कबड्डी टीम का चयन 23,12,2023 दिन शनिवार समय 10ः30 बजे स्थान ग्राम बोड़राबांधा विकासखण्ड छुरा के प्राथमिक शाला मैदान परिसर में रखा गया है।ध्यान रहे खिलाडी़ की उम्र 01 जनवरी 2004 या उसके बाद जन्म लेने वाले खिलाडी़ जिसकी वजन पुरुष वर्ग 70 व महिला वर्ग 65 कि.ग्राम से कम हो भाग ले सकते है खिलाडी़ अपने साथ पासर्पोट साईज की दो फोटो आधार कार्ड 8वीं 10वीं की अंकसूची की मूलकापी व छायाप्रति के साथ अपनी उपस्थिति देगें।अधिक जानकारी के लिए गरियाबंद…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में छ. ग. राज्य समर्थन मूल्य धान खरीदी,कम्प्यूटर ऑपरेटर कल्याण संघ के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात। संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी नीतियों के लिए मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश समर्थन मूल्य धान खरीदी कम्प्यूटर ऑपरेटर कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे, प्रदेश उपाध्यक्ष- विनोद जायसवाल, पवन निर्मलकर, मीनाक्षी यादव प्रदेश सचिव- मोहन डहरिया प्रदेश संगठन प्रभारी- राकेश दुबे, राजकुमारी साहू, प्रकाश अधिकारी संयोजक विद्याशंकर…

Read More

राजिम। फिंगेश्वर ब्लॉक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका संघ की ब्लॉक स्तरीय बैठक विगत दिनों राजिम स्थित जंगन्नाथ मंदिर परिसर हुई। बैठक में संघ के ब्लॉक अध्यक्ष का मनोनयन किया गया। फिंगेश्वर ब्लॉक के 200 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की उपस्थिति में अध्यक्ष को चुना गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए दुर्गा बघेल पितईबंद को मनोनीत किया गया है। बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ता पिंकी व्यास एवं कुसुम धर्मगुड़ी ने कहा कि 20-21 वर्षों से दुर्गा बघेल ने हमेशा कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भावनाओं के अनुसार कार्य किया है, फिंगेश्वर ब्लॉक की संघर्षशील अनुशासित कार्यकर्ता रही हैं। बैठक में…

Read More

गरियाबंद। छुरा आदिवासी बहुल्य क्षेत्र गरियाबंद जिले में आज भी अति गरीब वर्ग के आदिवासियों के लोग निवास रद्द है ऐसे में पेंशन व राशन नहीं मिल पाने से काफी ज्यादा समस्याओं से जूझना पड़ता है ऐसे ही मामला ग्राम पंचायत पिपरछेड़ी छुरा ब्लॉक मुख्यालय से महज 14 किलोमीटर दूरी से पेंशन के लिए छुरा के बैंकों में आना पड़ता है जिससे अनेकों परेशानियों का सामना हितग्राहियों को करना पड़ता है जिससे पेंशन की कुछ राशि लाने ले जाने में खत्म हो जाता है बढ़ती हुई महंगाई के चलते इतने कम पेंशन से महीने का गुजारा पेंशनधारीयो का हो…

Read More

गरियाबंद। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर अब्दुल जाहिद कुरैशी के निर्देशन पर अपर जिला एवं सत्र न्यायालय गरियाबंद किशोर न्याय बोर्ड गरियाबंद तथा राजस्व जिला गरियाबंद के राजस्व न्यायालयों एवं राजिम, देवभोग के न्यायालयों में आज नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। तालुका विधिक सेवासमिति गरियाबंद के अध्यक्ष यशवंत वासनीकर ने बताया कि उक्त लोक अदालत हेतु अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गरियाबंद श्रीमती तजेश्वरी देवी देवागंन की गठित खण्डपीठ में कुल 91 लंबित एवं 631…

Read More

  बारुका में आयोजित कार्यक्रम में सांसद चुन्नीलाल साहू और राजिम विधायक रोहित साहू भी हुए शामिल लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं से किया गया लाभांवित गरियाबंद। लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी देने और इन योजनाओं से जिलेवासियों को लाभन्वित करने के उद्देश्य से जिले में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत हो गई है। इसी संबंध में आज विकासखंड गरियाबंद के ग्राम पंचायत बारुका में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम…

Read More

गरियाबंद। शुक्रवार को प्रशिक्षित मनरेगा मेंट संघ ब्लाक इकाई गरियाबंद के अध्यक्ष सोहन शर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत व कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा जनपद पंचायत गरियाबंद को आवेदन सौंपा गया! जिसमें प्रमुख रूप से मनरेगा मेटों को बिना कारण ना निकालने, मजदूरों की मजदूरी भुगतान के साथ मेंट भुगतान करने,दो वर्षों से लंबित मेंट भुगतान कराने, कार्यरत प्रशिक्षित मेंट को रोजगार सहायक के रिक्त पदों में प्राथमिकता देने तथा नये मेंट नहीं चुनने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देशित करने जैसे विषय रहे। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष सोहन…

Read More

गरियाबंद। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं तत्वाधान में, गायत्री परिवार जिला गरियाबंद के ग्राम कोचवाय में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं वेद- माता गायत्री की मूर्ति प्राण -प्रतिष्ठा का कार्यक्रम दिनांक 31 दिसंबर 2023से1,2,3जनवरी 2024 तक 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न होना है उस जगह का भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ गायत्री परिवार के प्रमुख श्रीमती आदर्श वर्मा जोन समन्वयक छत्तीसगढ़ एवं रायपुर उपजोन के संगठन प्रमुखश्री मनहरण लाल साहू जी तथा महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद माननीय चंदूलाल साहू जी एवं गायत्री परिवार जिला गरियाबंद के जिला समन्वयक टीकम…

Read More

गरियाबंद। राजिम विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू का भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद राजिम पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। छग व राजिम विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की जीत से उत्साहित सभी कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, जय श्री राम, सभी वरिष्ठ नेताओं के जिंदाबाद सहित नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू जिंदाबाद के नारे लगाए। राजिम के हृदयस्थल पं सुंदरलाल शर्मा चौक पहुँचने पर सभी कार्यकर्ताओं ने विधायक रोहित साहू को फूल मालाओं से लाद दिया। नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू ने पं सुंदरलाल शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। बस…

Read More

राजिम। छग भाजपा विधायक दल की बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कुनकुरी से निर्वाचित विधायक विष्णुदेव साय को विधायक दल का नेता चुना गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में नामित होने पर राजिम विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू ने विधायक दल की बैठक के बाद उनसे मुलाक़ात कर छग के नए मुख्यमंत्री बनने पर बधाई व राजिम क्षेत्रवासियों की ओर से शुभकामनायें दी। राजिम के नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू ने कहा कि सभी केंद्रीय नेताओं के मार्गदर्शन में छग के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छग राज्य एवं हमारा राजिम विधानसभा विकास के नए…

Read More

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने मुख्यमंत्री बनाए जाने की बधाई दी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मेमन ने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व का अवसर दिया हैं। यह ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने कहा की पूर्व केंद्रीय मंत्री, दो बार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चार बार के सांसद, दो बार के विधायक कार्यकाल का अनुभव का लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को मिलेगा।

Read More