लेखक: Khabar bharat 36

गरियाबंद/राजिम। छत्तीसगढ़ के प्रयाग राज धर्म नगरी राजिम में 24 फरवरी से प्रारंभ हुए राजिम कुंभ कल्प मेला में प्रदेश सहित देश एवं विदेशों से भी सैलानी पहुंच रहे हैं। राजिम कुंभ के पहले दिन पोलैंड से विदेशी पर्यटक पहुंचे थे। आज 12वें दिन फ्रांस से विदेशी दंपत्ति राजिम मेला में घूमते हुए नजर आए। मीडिया से चर्चा के दौरान फ्रांसिस दंपत्ति ब्रोनो और पास्कल ने बताया कि वे दो माह के लिए भारत भ्रमण पर आए हुए हैं। आज राजिम कुंभ कल्प में घूमने के आए हैं। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि वे यहां की सांस्कृतिक,…

Read More

गरियाबद। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वधान में इस वर्ष  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा गांधी मैदान में ब्लाक स्तरीय महिला क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे 09 से 18 एवं 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कबड्डी, खो-खो, व्हालीबाल, 100 मीटर दौड़, गोला फेंक, लम्बी कुद एवं रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पालिका गरियाबंद के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके उपस्थित थे। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय महिला खेलकूद आयोजन के पूर्व ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 05 मार्च को गांधी…

Read More

सभी कार्यकर्ता मिलकर मेहनत करेंगे तो निश्चित ही महासमुंद लोकसभा में फिर से भाजपा की जीत होगी – रूप कुमारी चौधरी गरियाबंद। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी महासमुंद लोकसभा की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती रूप कुमारी चौधरी पहली बार राजिम पहुंची। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद विधानसभा स्तरीय चुनाव कार्यालय में श्रीमती चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठक ली। बैठक में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से समर्थन भी मांगा। इस दौरान सांसद चुन्नीलाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, बसना विधायक संपद अग्रवाल, जिला अध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय के…

Read More

कहा हर नागरिक का कर्तव्य है सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में मदद करें गरियाबंद। नपा अध्यक्ष ने दिखाई इंसानियत,दुर्घटना में घायल गंभीर को पहुचाए अस्पताल गरियाबंद।सोमवार शाम को गरियाबंद नगरपालिका अध्यक्ष ने एक बार फिर अपनी इंसानियत दिखाते दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला और पुरुष को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कर उपचार प्रारंभ करवाए। घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को नगरपालिका अध्यक्ष गफ्फार मेमन और आशीष शर्मा अपने निजी आवश्यक कार्य से रायपुर जा रहे थे।उसी दौरान जिला मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर कचना धुर्वा मंदिर…

Read More

गरियाबंद/राजिम। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजिम कुंभ में पहुंचकर महानदी के तट पर महानदी आरती में शामिल हुए। साथ में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्र सहित अतिथिगणों ने आरती घाट पहुंचकर महानदी की महाआरती की। राजिम कुंभ कल्प में जबलपुर से आयी साध्वी प्रज्ञा भारती के साथ ग्यारह पंडितो ने मंत्रोच्चारण कर महानदी की महाआरती कराई। मुख्यमंत्री साय सहित साधु संतों ने लयबद्ध अनुशासन के साथ पूरे विधि विधान से महानदी आरती की। इस अवसर पर महानदी का त्रिवेणी संगम भक्तिमय हो गया। महाआरती का एक साथ प्रज्जवलित होना शंख, कपूर, चवर, आचमन पूरे मेला परिसर आरती मंडप को…

Read More

गरियाबंद/ गरियाबंद ब्लाक अंतर्गत ग्राम कुर्सी पर में विश्वकर्मा समाज का महासभा का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त विश्वकर्मा समाज के बंधुजन एवं नारी शक्ति शामिल हुई। विश्वकर्मा समाज के लोगों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। भगवान श्री विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना कर सभा का आयोजन किया गया। इस महासभा की आयोजन में विश्वकर्मा समाज के सभी क्षेत्रों से विश्वकर्मा बंधु एवं नारी शक्ति शामिल हुए। महासभा का आयोजन में नए पदाधिकारी का भी चुनाव किया गया। सर्वसम्मति से नए पदाधिकारी का चुनाव किया गया जिसमें मिलनसिंह विश्वकर्मा को अध्यक्ष जागेश्वर विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। हुमन…

Read More

संत समागम क्षेत्र, दंडी स्वामी आवास, वीआईपी भोजनालय, महानदी आरती स्थल, लेजर शो की व्यवस्थाओं का भी किया अवलोकन गरियाबंद/राजिम। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार की देर रात्रि राजिम कुंभ मेला स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आज जानकी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के राजिम आगमन के संबंध में की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही सभी जगहों पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। मंत्री अग्रवाल ने विगत रात्रि राजिम कुंभ मेला स्थल का किया औचक निरीक्षण मंत्री अग्रवाल ने मेला स्थल में निर्मित संत समागम…

Read More

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बड़ी फेरबदल गरियाबंद। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बड़ी फेरबदल देखने को मिल रही है गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव को नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार रामकृष्ण ध्रुव को आगामी आदेश तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर की कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है यहां नियुक्ति आदेश 03 मार्च 2024 को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेन्दु द्वारा जारी किया गया। ज्ञात हो कि रामकृष्ण ध्रुव पिछले 03 वर्षों से मैनपुर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की जिम्मेदारी…

Read More

गरियाबंद – लोकसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा संसदीय बोर्ड द्वारा जारी पहली सुची में रायपुर लोकसभा से कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं महासमुंद लोकसभा से पूर्व संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी को प्रत्याशी बनाए जाने गरियाबंद जिले के भाजपा पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ ने द्वय प्रत्याशियों बधाई ज्ञापित की है। राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह हुंदल, मुरलीधर सिन्हा, भीखु भाई मयाणी, घनश्याम सिन्हा, मिलेश्वरी साहू, अनूप भोसले, अजय रोहरा, आशीष शर्मा, सागर मयाणी, गरियाबंद…

Read More

गरियाबंद/राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेला में आज 3 मार्च शाम 4.30 बजे संत समागम का उद्घाटन होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अनंत श्रीविभूषित ज्योतिष मठ बद्रीनाथ पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज, अनंत श्री विभूषित ज्योतिष मठ द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गरियाबंद जिला के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल करेंगे। इस अवसर पर सांसद, विधायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। वहीं शंकराचार्य स्वामी, महामंडलेश्वर सहित साधु-संतों का आशीष वचन होगा। राजिम कुंभ कल्प मेला में संत समागम उद्घाटन समारोह आज शंकराचार्य…

Read More

गरियाबंद। जिले में पल्स पोलियो अभियान के तहत ज़िला अस्पताल में दो बूंद जिंदगी की पिलाई जा रही है।इसी कड़ी के आज गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने जिला चिकित्सालय परिसर में नन्हे शिवु की प्रथम जन्मदिवस पर अपने हाथों से पोलियो की ड्रॉप पीलाकर उसके दिन की शुरुआत की। कलेक्टर दीपक अग्रवाल पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन एव कियान्वयन के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी आपसी समन्वय करते हुये पल्स पोलियों अभियान को सफल बनाते हुये शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिला कर, पोलियो मुक्त अभियान में सहयोग करें। वही…

Read More

गरियाबंद। देशभर में आज यानी कि 3 मार्च को पल्स पोलियो अभियान के तहत पोलियो ड्रॉप पिलाया जा रहा है। पल्स पोलियो अभियान के दौरान देश भर में 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई जा रही है। ग्राम पंचायत मुड़ागांव के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों व चौक चौराहों पर पोलियो की दवा बच्चों को फ्री में पिलाई गई। रेखराम ध्रुव ने नन्हे बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाकर किया शुभारंभ पल्स पोलियो भारत सरकार द्वारा 5 वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों को पोलियो वायरस के खिलाफ टीका लगाकर पोलियो माइलाइटिस(पोलियो)…

Read More

राष्ट्रीय पुलिस हैंडबॉल खेल के लिए 2 का चयन गरियाबंद। जिले के पुलिस विभाग में पदस्थ दो आरक्षक मनीष चंद्राकर एवं अमृत यादव का चयन अखिल भारतीय पुलिस राष्ट्रीय खेलो के लिए किया गया है,72वे राष्ट्रीय पुलिस खेल 26 फरवरी से 2 मार्च तक नागपुर(महाराष्ट्र)में आयोजित हो रही है,मनीष इससे पहले भी अनेक बार राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके है। इस अवसर पर उपुनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरियाबंद अमित तुकाराम काम्बले ने दोनो खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाये दी और अच्छे खेल व जीत के लिए प्रोत्साहित किया,खिलाड़ियों के चयन पर जितेंद्र शुक्ला (एसपी दुर्ग),डीसी पटेल,चंद्रेश ठाकुर…

Read More

पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा रायपुर। किसानों को धान के अंतर की राशि लगभग 13 हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा। 12 मार्च मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम तामामुंडा में स्थित गिरी गोवर्धन धाम के सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप सहित अखिल भारतीय महाकुल (यादव) समाज लोकार्पण समारोह में शामिल होने के दौरान कही। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा भी की। उन्होंने गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण के लिए 32 लाख रुपए, फरसाबहार में सांस्कृतिक मंडप के लिए…

Read More

गरियाबंद। जिला गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल सर के निर्देशन में तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव एवं जनपद पंचायत गरियाबंद के सीईओ पदमनी हरदेल के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024k तहत स्वीप गतिविधि अन्तर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गया। ग्राम पंचायत कस के आश्रित ग्राम सोहागपुर में विशिष्ट पिछड़ी जनजाति बाहुल्य ग्राम में मतदाता जागरूकता लोकसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान हेतु कार्यक्रम, रैली , रंगोली व शपथ कार्यक्रम किया गया आज के कार्यक्रम में लोकतंत्र में मतदान के शत प्रतिशत मताधिकार उपयोग के लिए जागरूक किया गया, मेरा वोट, मेरा अधिकार अन्तर्गत मत दान करने के लिए…

Read More

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव उम्मीदवार की पहली सूची, छत्तीसगढ़ में 11 सीटो की सूची जारी जाने…

Read More

Gariaband: राजिम कुंभ कल्प मेला में जूना, अग्नि और आह्वान अखाड़ों के नागा संत-सन्यासियों सहित महात्माओं ने भगवान दत्तात्रेय का आह्वान करते हुए पेशवाई निकाली। यह पेशवाई दत्तात्रेय मंदिर से शस्त्र पूजन कर आरंभ किया गया। पेशवाई दत्तात्रेय मंदिर से प्रारंभ होकर सुंदरलाल शर्मा चौक, व्हीआईपी मार्ग, राजिम-नवापारा पुल, इंदिरा मार्केट से मेला मैदान होते हुए संत समागम स्थित अपने पंडाल में पहुंचे, जहां विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर भगवान दत्तात्रेय को स्थापित किया गया। पेशवाई के दौरान नागा साधु विभिन्न करतब दिखाते हुए शस्त्र प्रदर्शन किया। उक्त अखाड़ों को देखने एवं नागा-साधुओं का आशीर्वाद प्राप्त करने सड़कों के…

Read More

गरियाबंद। देवभोग मुख्य मार्ग में ग्राम गोहरापदर के समीप एक हाइवा वाहन चालक ने मोटरसाइकल सवार दो युवकों को अपनी चपेट में लिया। इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही मोटरसाइकिल में सवार दोनों युवकों ने दम तोड़ा। बीती रात की घटना है। गोहरपदर निवासी दो युवक चलनापदर से वापस आ रहे थे इसी दौरान हाइवा और उनके मोटरसाइकिल के बीच ज़बरदस्त भिंडत हो गई जिससे मोटरसाइकिल के तो परखच्चे उड़ गये और दोनों युवक प्रकाश यादव पिता राजकुमार यादव 22 वर्ष गोहरापदर,बालकृष्ण दौरा पिता पी रामा राव 30 वर्ष गोहरापदर की मौके पर ही मौत हो गई। हाईवा…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ में सत्र 2022-23 के प्रवीण्य एवं मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राजेश कुमार दुबे, प्राचार्य शहीद राजीव पांडेय शासकीय नवीन महाविद्यालय भाठागांव रायपुर छत्तीसगढ़ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ विनोद कुमार जोशी ने किया। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं नगद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अनुशासन से ही सफलता मिलती है।स्वयं को मजबूत बनाएं , मेहनत और लगन से प्रगति के नये…

Read More

छुरा।आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र गरियाबंद जिले के ब्लॉक छुरा मुख्यालय से महज 6 किलोमीटर दूरी ग्राम पंचायत जरगांव के आश्रित ग्राम कटेलपारा जहां आदिवासी कमार भूजिया जनजाति के लोग निवासरत है। वही मतदाता जागरूकता के लिए छत्तीसगढ़ शाकंभरी सेवा संस्थान के संस्थापक समाजसेवी मनोज पटेल एवं साथी आत्माराम ठाकुर पहुंचकर मतदान के लिए जागरुक करते हुए मतदान के बारे में ग्रामीणों को बताया की राष्ट्र हित मे मतदान अतिआवश्यक है। मतदान हेतु कर रहे जागरूक: मनोज पटेल वहां के लोगों ने बताया वोट के लिए पोलिंग बूथ तक जाने के लिए कोई साधन नहीं होने के कारण बहुत से लोग…

Read More

गरियाबंद। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम मालगांव, ग्राम पंचायत मालगांव में जनप्रतिनिधियो का हौसले सातवे आसमान पर है, भ्रष्टाचार रूकने का नाम ही नही ले रहा। कारण सिर्फ जिला प्रशासन के सुस्त रवैये है, जांच उपरांत भी कार्यवाही नही करना, और तो और फिर उसी प्रकार गांव वालों को ठेंगा दिखाते हुये फिर बेधड़क, पूरे उत्साह के साथ भ्रष्टाचार को अंजाम देना, जिला प्रशासन को ठेंगा दिखाने जैसा है। न ही जनप्रतिनिधि अपने हरकत से बाज आ रहे है न ही कर्मचारी, पूरी सिद्धत के साथ भ्रष्टाचारी अपना काम निकल रहे है। जबकी भ्रष्टाचार के खिलाफ समस्त ग्रामवासी लगभग…

Read More

गरियाबंद/ छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डॉक्टर पलक वर्मा छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा जिला अध्यक्ष गौरव मिश्रा दिशानिर्देश पर आज बिंद्रानवागढ़ विधानसभा अध्यक्ष अमृत पटेल के नेतृत्व में गरियाबंद ब्लाक के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में रोजगार तो न्याय दो कैपेन तहत पंचायत चलो वार्ड चलो महाअभियान को लेकर बिंद्रानवागढ़ में जनता के बीच पहुंच कर बीजेपी सरकार के झूठे वादों को उजागर करने की बात कही गई। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत छिन्दोला में किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप विधानसभा सचिव देवेंद्र यादव nsui महासचिव सूरज यादव, पीला दाउ,लेखाराम पटेल खम्मन पटेल जितेंद्र यादव देवानंद ध्रुव,बालेश ध्रुव, गोविंदा ध्रुव,खोमेश्वर पटेल…

Read More

राजिम। शासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने राजिम कुंभ कल्प में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है। राजिम मेला के मुख्य मंच के समीप गरियाबंद जिले के लगभग 25 स्टाल लगे हुए हैं। जहां प्रतिदिन लोगों की भीड़ उमड़ रही है और स्टाल में पहुंचकर अपने काम के विषय पर आवश्यक जानकारी ले रहे है। सबसे ज्यादा युवा वर्ग उत्सुक नजर आ रहे है। एक ही लाइन मे सभी प्रदर्शनी होने के कारण बारी-बारी से सभी में जाकर प्रदर्शनी को देखकर उनके महत्व उद्देश्य की जानकारी के साथ ही किसी प्रकार असमंजस होने पर वहां उपस्थित ंअधिकारी…

Read More

पति ने कर दी पत्नी की हत्या मामला गरियाबंद थाना का गरियाबंद। जिले में घरेलू विवाद और कोर्ट कचहरी के लफड़े से तंग आकर पति ने अपने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी, हत्या के बाद आरोपी ने खुद आत्म समर्पण कर दिया। घरेलू विवाद के चलते हैं बुधवार को दोनों गरियाबंद कोर्ट पहुंचे थे। पेशी के बाद वापस जाने के दौरान आरोपी पति पत्नी को जंगल में ले जाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। वही इसके बस उसने आत्म समर्पण भी कर दिया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र गरियाबंद का है। एएसपी डीसी पटेल ने मामले की पुष्टि…

Read More

राजिम कुंभ मेला स्थल में यूनिसेफ एवं एनएसएस वालिंटियर ने कुपोषण मुक्त पंचायत और प्लास्टिक मुक्त गरियाबंद जिला का दिया संदेश  राजिम कुंभ कल्प 2024 : मेला स्थल में यूनिसेफ एवं एनएसएस वॉलंटियर के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 27 से 29 फरवरी तक चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत वॉलंटियर द्वारा कुपोषण मुक्त पंचायत एवं प्लास्टिक मुक्त गरियाबंद जिला का संदेश दिया जा रहा है। स्वयंसेवकों द्वारा आओ मिलकर कुपोषण दूर भगाए, प्लास्टिक हटाओ जीवन बचाओ के नारे से लोगो को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही शिशु संरक्षण माह के तहत शिशु के देखभाल…

Read More

राजिम। राजिम कुंभ कल्प में 3 मार्च से शुरू होने वाली संत समागम के आयोजन में भाग लेने के लिए संतों का राजिम पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस महात्माओं को यथा-स्थान निर्धारित जगह पर ठहराया जा रहा है। ज्ञात हो कि संत समागम में भाग लेने आने वाले संत महात्माओं के ठहरने का शासन द्वारा उचित प्रबंध किया गया है। यहां पर संत अपने-अपने अखाड़ो एवं आश्रमां से आये संतो के साथ ठहर सकेंगे और अपनी वैदिक दिनचर्या को पूरा कर सकेंगे। अभी तक विभिन्न संप्रदाओं और अखाड़ों के संतो का आना शुरू हो गया है।…

Read More

राजिम कुंभ कल्प मेला के मुख्यमंच पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता के निधन पर दी श्रद्धांजलि राजिम। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल के निधन की खबर मिलते ही समूचे कुंभ कल्प क्षेत्र में सन्नाटा छा गया। मुख्यमंच पर हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से रोककर उपस्थित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं जनसमुदाय ने मंत्री अग्रवाल की माता को अपनी भाव भीनी श्रद्धांजलि देते हुए भगवान से उनकी आत्मा को शांति देने तथा अग्रवाल परिवार को इस अथाय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना…

Read More

गंभीर बीमार मरीजों को एम्स हॉस्पिटल रायपुर पहुंचाने का प्रयास सफल छुरा। गरियाबंद जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में आज भी जानकारी के अभाव में सर्व सुविधा युक्त अस्पताल गरीब वर्ग के मरीज नहीं पहुंच पाते और अपना इलाज कराने के लिए भटकते रहते हैं। यह गरीबों के लिए चिंता का भी एक विषय बन गया है, जिसे दूर करने के प्रयास छत्तीसगढ़ शाकंभरी सेवा संस्थान कर रही है। गरियाबंद जिले के इंडियन रेड क्रॉस संरक्षक सदस्य मनोज पटेल भी निरंतर जरूरतमंदों की सेवा देते आ रहे हैं, समस्याओं की जानकारी होते ही मदद करने का प्रयास करते हैं। एम्स…

Read More

राजिम कुंभ कल्प में सजेगा पंडोखर सरकार 4 से 6 मार्च तक भक्तों की समस्याओं का करेंगे समाधान राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेला में 3 मार्च से विराट संत-समागम का उद्घाटन होगा। संत समागम के दौरान 3 से 8 मार्च तक हरिद्वार, प्रयागराज, कांसी, बनारस, मथुरा, वृंदावन, अयोध्या, अमरकंटक, चित्रकूट, उत्तराखंड आदि स्थानों से बड़ी संख्या में साधु-संतों का आगमन होगा। संत समागम में इस बार गुरूशरण महाराज ‘‘पंडोखर सरकार’’ का दिव्य दरबार भी लगेगा। राजीव अवस्थी ने बताया कि महाराज जी 4, 5 और 6 मार्च को दरबार लगेगा। जिसमें महाराज जी कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओ को…

Read More

राजिम। राजिम के भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर में भगवान राजीव लोचन के लगने वाला भोग प्रसाद जिसे अटका प्रसाद पीड़िया भी कहते है को लेने के लिए मंदिर परिसर में बने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष काउंटर में काफी भीड़ देखी जा रही है। विश्व में राजीव लोचन भगवान का पहला मंदिर है जहां पर चांवल और गुंड़ से बने इस विशेष पकवान का भोग लगाया जाता है जिसे पीड़िया अटका प्रसाद कहते है। राजिम आने वाला हर श्रद्धालु अपने इष्ट मित्रों और परिजनों के लिए इस प्रसाद को ले जाना नहीं भूलते। इस प्रसाद की खासियत है…

Read More

राजिम कुंभ कल्प मेला। छत्तीसगढ़ शासन के धर्मस्व, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में राजिम कुंभ कल्प को रामोत्सव की थीम पर सजाया गया है। साथ ही विभिन्न धार्मिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मेला स्थल के नदी तट पर लेज़र लाइट प्रदर्शन के लिए संरचना बनाया गया है। जिसमें लेजर लाइट के माध्यम से विभिन्न आकृतिया बन रही है। जिसे दर्शक देख आनंदित हो रहे है। वहीं बड़े स्क्रीन में भगवान श्रीराम से जुड़ी थ्रीडी प्रेजेंटेशन वाली शॉर्ट फिल्म दिखाई जा रही है। इसमें भगवान श्री राम के जीवन चरित्र और…

Read More

गरियाबंद। विकासखंड देवभोग अंतर्गत ग्राम दरलीपारा के 15 श्रमिको एवं 10 बच्चे सहित कुल 25 लोगों को तेलंगाना राज्य के ईंट भट्ठे से मुक्त कराकर सकुशल जिला लाया है। श्रम पदाधिकारी गरियाबंद ने बताया कि तेलंगाना राज्य के एमएमएस, टीएनआर ईट भट्ठा मालिक किशोर बाबू, ग्राम कोईलागुडेम,जिला यदाद्रीभुवनागिरी के द्वारा गरियाबंद के श्रमिकों को बंधक बनाकर कार्य कराये जाने संबंधी सूचना श्रमिको के परिजनो से प्राप्त हुई थी। परिजनों द्वारा 19 फरवरी 2024 को कार्यालय श्रम पदाधिकारी जिला गरियाबंद में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर अपने परिवार को सकुशल गृह ग्राम लाने के लिए निवेदन किया गया था। उक्त…

Read More

गरियाबंद। छुरा विकासखंड के ग्राम पंचायत पंक्तियां के शासकीय माध्यमिक शाला प्रांगण पर अतिथियों एवं समस्त छात्र छात्राओं द्वारा ज्ञान की देवी सरस्वती मां की छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर सर्वप्रथम बच्चों का चित्रकला प्रतियोगिता का प्रारंभ किया गया।छत्तीसगढ़ शाकम्भरी सेवा संस्थान छुरा के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय मतदाता जागरूकता एवं रक्तदान से संबंधित चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमे आसपास व दूर-दूर से प्रतिभागी पहुंचे थे। जिसमें प्रतिभागियों का नाम पहला कु.गामनी तारक फुलझर, दूसरा प्रदीप कंसारी मडेली, तीसरा कु.टीना ध्रुव पंक्तियां, चौथा अजयकुमार ध्रुव महासमुंद, पांचवा रोशन निषाद खुटेरी,छटवा कु.योगिता ध्रुव आत्मानंद स्कूल छुरा, सातवा लोचन…

Read More

गरियाबंद। देश दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाला राजिम कुंभ कल्प इस वर्ष 24 फरवरी माघपूर्णिमा से 8 मार्च महाशिवरात्रि तक आयोजित होगा। राज्य शासन ने इसे राजिम कुंभ कल्प का नाम दिया है। इस वर्ष राजिम कुंभ कल्प को रामोत्सव के रूप में मनाया जायेगा। इसके लिए राजिम त्रिवेणी संगम में भव्य तैयारियां की जा रही है। राजिम कुंभ कल्प की तैयारियों को लेकर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विगत रात्रि मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला स्थल में मुख्य मंच, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति के लिए सहायक सांस्कृतिक मंच, गंगा…

Read More

गरियाबंद। शासकीय हाईस्कूल जामगाँव, विकासखंड देवभोग में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह छू लो आसमान संपन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्राचार्य श्री सुशील अवस्थी एवं मुख्य अतिथि गौरीशंकर ‘ सिरफिरा’ द्वारा विद्यादायिनी मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा अर्चन कर किया गया। विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि समेत संस्था के सभी शिक्षकों का पुष्प गुच्छ एवं गुलाल से स्वागत किया। छात्रा कुमारी खिलेश्वरी ने मधुर स्वर में स्वागत गान प्रस्तुत किया । प्राचार्य सुशील अवस्थी ने बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए छात्र जीवन के इस कालखंड को जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव…

Read More

गरियाबंद। वनाच्छादित जिला होने के कारण लघु वनोपज जिले के हजारों वनवासियों की आय का प्रमुख जरिया है, ऐसे में संघ के सदस्य और कर्मचारी अच्छी तरह कार्य करेंगे तभी शासन की मंशा अनुरूप वनवासियों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो पायेगी वे तरक्की कर पायेंगे। आप सभी को यह सुनिश्चित करना है कि वनवासियों को वनोपज बेचने में कोई परेशानी ना आये। शासन के नियनानुसार उन्हें अच्छे दाम मिले और खरीदा गया वनोपज लघु वनोपज संघ के लिए अच्छी तरह काम आये रख रखाव अच्छा हो यह सुनिश्चित करवाना है। उक्त बातें आज जिले के कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने लघु…

Read More

गरियाबंद। शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी लोहरसी में छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा एवं प्रदेश के विकास हेतु प्रतिबद्ध, सरल ,सहज एवं सौम्य व्यक्तित्व के धनी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 के लोकप्रिय जिला पंचायत सदस्य चन्द्रशेखर साहू,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनीष हरित,जनपद सदस्य दीपक कुमार साहू ,सरपंच ग्राम पंचायत भेंडरी मोहनलाल साहू,धनजंय साहू,भूषण साहू,मनीष साहू ने शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में उपस्थित होकर बच्चों के बीच कक्षा पहिली के छात्र सौरव कुमार साहू के हाथ केक काटवाकर जन्मदिन को हर्सोल्लास पूर्वक मनाया गया। आज उपस्थित सभी बच्चों को अतिथियों द्वारा शेनेकर चाकलेट खिलाकर…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन में कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही सीएम साय से मिलने और बधाई देने के लिए कार्यकर्ता पहुंचने लगे थे। इस अवसर पर जशपुर से वापसी के दौरान एयरपोर्ट में गरियाबंद नगर पालिका अब्दुल गफ्फार मेमन ने भी मुख्यमंत्री साय से मिलकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने एयरपोर्ट में केक कटवाकर दी बधाई मेमन ने सैंकड़ो कार्यकर्ताओ के उपस्थिति में ही…

Read More

प्रतिवर्ष हजारों के संख्या में नागा साधु सहित अन्य संत विशेष पर्व स्नान तथा संत समागम में होते हैं शामिल राजिम कुंभ कल्प मेला 2024: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित पवित्र धार्मिक नगरी त्रिवेणी संगम राजिम में प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक 15 दिनों का मेला लगता है। राजिम में तीन नदियों का संगम है इसलिए इसे त्रिवेणी संगम भी कहा जाता है, यहाँ मुख्य रूप से तीन नदियां बहती है, जिनके नाम क्रमशः महानदी, पैरी नदी तथा सोंढूर है। संगम स्थल पर कुलेश्वर महादेव विराजमान है। राज्य शासन द्वारा वर्ष 2001 से राजिम मेले को राजीव लोचन…

Read More

प्रथम चरण के अंतिम दिन 20 फरवरी को 1 लाख 78 हजार से अधिक महिलाओं ने किया आवेदन रायपुर। महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन भरने के लिए प्रथम चरण के अंतिम दिन भी महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। सभी जिले में पंचायत और आंगनबाड़ी स्तर पर लगाए गए शिविरों में महिलाओं ने काफी बड़ी संख्या में आवेदन किया। योजना का लाभ लेने के लिए प्रदेश में अब तक 72 लाख 74 हजार से अधिक महिलाओं के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। प्रथम चरण में आवेदन करने के अंतिम दिन 20 फरवरी को प्रदेश में 1 लाख 78 हजार…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर पुलिस महानिदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने दी जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मुलाकात कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्त वार्ता) अमित कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, बसवराजु एस, राहुल भगत, रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह उपस्थित रहे ।

Read More

गरियाबंद: जनचौपाल में कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने जिले के दूर दराज से आये नागरिकों, ग्रामीणजनों की मांग, समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। कलेक्टर अग्रवाल ने जनचौपाल में आये ग्रामीणजनों से उनके आवेदन प्राप्त कर उनके नियमानुसार निराकरण करने के बारे में उन्हें अवगत कराया। आज के जनचौपाल में 81 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान नागरिकों ने बारी-बारी से अपनी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। जनचौपाल में ग्राम नांगझर के तुलेश्वर पुरी ने जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत किये गये कार्य की राशि दिलाने,…

Read More

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, फिलिपींस एवं बायर क्रॉप साइंस लिमिटेड के सहयोग से आज यहां धान की सीधी बुआई तकनीक पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं कृषक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कृषि महाविद्यालय रायपुर के संगोष्ठी कक्ष में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य कृषकों तक धान की सीधी बुवाई हेतु उन्नत तकनीकी जैसे नई मशीनों से बुआई, खरपतवार प्रबंधन की नवीन विधियां, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, समुचित जल प्रबंधन के माध्यम से संसाधनों का सही उपयोग करते हुए जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करना है। संगोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बताया गया…

Read More

छत्तीसगढ़ सरकार ने कलेक्टोरेट में बड़े अफसरों को जनता की सुनवाई के लिए एक दिन का वक्त देने के निर्देश दिए। इसी को नाम रखा गया जनदर्शन। गारंटी इस बात की दी गई कि यहां लगने वाले तकरीबन हर मामलों की सुनवाई होगी। विभाग चाहे जो भी हो। हर विभाग के अफसर मौजूद रहेंगे और मौके पर उन्हें जनता की अर्जियों को देखकर निराकरण करना अनिवार्य होगा। इसी कड़ी के चलते राजिम एसडीएम कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी की गरियाबंद कलेक्टर से प्रत्येक मंगलवार को होने वाले जनचौपाल में शिकायत हुई हैं वहीं शिकायत कर्ता भोला साहू ने बताया कि राजिम…

Read More

जल जीवन मिशन: अब मिलेगा बस्तर से सरगुजा तक जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य पूरा हो रहा है। छत्तीसगढ़ के बजट में 4,500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। राज्य के 75 प्रतिशत घरों में पेयजल पहुंच रहा है। गांवों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता से ग्रामीण खासकर महिलाएं बहुत खुश हैं । छत्तीसगढ़ के बजट में 4,500 करोड़ रुपए का प्रावधान केन्द्र सरकार की योजना का अब हर घर नल से शुद्ध पानी मिलेगा।

Read More

रायपुर। 01 नवम्बर 2000 को भारतीय गणराज्य के 26वें राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य का उदय हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 13 दिसम्बर 2023 को प्रदेश की बागडोर संभाली। उनके बागडोर संभालते ही प्रदेश में सुशासन का सूर्याेदय होने लगा है। प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास ध्येय वाक्य को लेकर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 02 माह की अल्पावधि में कई जनहितकारी फैसलों से समाज के हर वर्ग की तरक्की और खुशहाली के लिए अनेक कदम उठाए गए। सरकार की लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इसका मुख्य…

Read More

केन्द्रीय मंत्री ने शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की मुक्तकंठ से की सराहना रायपुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आज छत्तीसगढ़ में पीएम श्री योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है। भारत सरकार शिक्षा के विकास के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी। पीएम श्री योजना के द्वितीय चरण में छत्तीसगढ़ की अपेक्षाओं के अनुरूप अधिक से अधिक स्कूलों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के 211 स्कूलों में पीएम श्री योजना…

Read More

गरियाबंद। राजिम विधायक रोहित साहू ने आज मेला स्थल पर 24 फरवरी माघ पूर्णिमा से आयोजित होने वाले 15 दिवसीय राजिम कुंभ कल्प मेला की तैयारियों की अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मेले से संबंधित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लिया जाए। मेला स्थल में हुई बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, एसडीएम धनंजय नेताम सहित धमतरी एवं रायपुर जिले के क्रियान्वयन एजेंसी के अधिकारी मौजूद थे। समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के मरम्मत और अस्थाई निर्माण तथा टेंट और बेरिकेड्स संबंधी समीक्षा की गई। राजिम कुंभ कल्प मेला 2024 सिंचाई विभाग के अधिकारी ने कहा…

Read More

ऑनलाइन आवेदन के लिए निर्धारित पब्लिक पोर्टल 20 फरवरी को शाम 6 बजे के बाद बंद हो जाएगा रायपुर। राज्य सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राही निर्धारित केन्द्रों में अपना आवेदन 20 फरवरी की शाम 6 बजे तक जमा कर सकते हैं। साथ ही पब्लिक पोर्टल से हितग्राही 20 फरवरी की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 20 फरवरी को शाम 6 बजे तक…

Read More