लेखक: Khabar bharat 36

cg news today: राजिम। गरियाबंद के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा सभी थाना प्रभारी को थाना क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब, गांजा तस्करी बिक्री पर अंकुश लगाने के साथ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी राजिम अपने थाना क्षेत्र में मुखबिर सक्रिय किए थे। मुखबिर द्वारा थाना प्रभारी राजिम निरीक्षक अमृत लाल साहू को सूचना दिया कि ग्राम पिताईबंद से गैस गोदाम रोड होते हुए अवैध रूप से गांजा लेकर राजिम आने की सूचना प्राप्त हुआ। जो थाना से पुलिस टीम लेकर मुखबिर द्वारा बताए गए घटनास्थल पर रवाना होकर इंडियन गैस गोदाम के…

Read More

Gariaband News: गरियाबंद जिला छत्तीसगढ़ का एक प्राकृतिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध क्षेत्र है, जहाँ गोंड, कमार, और भुजिया जैसी जनजातियाँ निवास करती हैं। ये समुदाय पीढ़ियों से वनों पर निर्भर रहते हुए पारंपरिक औषधीय ज्ञान को संजोए हुए हैं। दुर्भाग्यवश, आधुनिक विकास की दौड़ में यह अमूल्य ज्ञान नष्ट होने की कगार पर है। ऐसे में गरियाबंद जिले में एक वनौषधि अनुसंधान केंद्र की स्थापना जनजातीय समाज की एक सशक्त, तार्किक और न्यायोचित मांग बन चुकी है। गरियाबंद का भौगोलिक क्षेत्रफल घने वनों से आच्छादित है, जहाँ गिलोय, आँवला, हर्रा, बेहड़ा, सतावर, कोनच, अश्वगंधा, वज्रदंती, कालमेघ जैसी सैकड़ों…

Read More

cg news today:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में आम जनता की शिकायतों एवं मांगों के त्वरित समाधान के लिए ‘सुशासन तिहार’ का आयोजन पूरे उत्साह के साथ जारी है। तीसरे चरण में प्रदेशभर के गांवों और कस्बों में शासन-प्रशासन पूरी तत्परता और तन्मयता के साथ आमजन की बाते सुन रहा है और उनका का समाधान कर रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं। वे हेलीकाप्टर से गांवों के आकस्मिक दौरे कर रहे हैं। शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत का मूल्यांकन कर रहे हैं। जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं और समाधान…

Read More

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज कक्षा 10 वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। जिला प्रशासन की नवाचारी पहल गौरव गरियाबंद अभियान के फलस्वरूप बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में जिले के विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। जिले में कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 90.17 प्रतिशत एवं दसवीं का 80.70 प्रतिशत रहा। जो कि पिछले वर्ष की तुलना में कक्षा बारहवीं में 8 प्रतिशत एवं दसवीं में 3 प्रतिशत की वृद्धि रही। कक्षा बारहवीं के परीक्षा परिणाम में जिले के विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। इसके फलस्वरूप राज्य स्तर…

Read More

CG news बिलासपुर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने यहां जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व विभागीय के काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व संबंधी विभिन्न प्रकरणों के निराकरण में शिथिलता बरतने पर नाराजगी जाहिर करते हुए इनमें तेजी लाने के निर्देश दिए। श्री वर्मा ने राजस्व नक्शा बटांकन एवं त्रुटि सुधार को समाज में विवाद एवं अशांति का प्रमुख कारण मानते हुए विशेष कार्य-योजना बनाकर इन्हें निपटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं एसएसपी रजनेश सिंह सहित सभी एडिशनल कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे। मंत्री वर्मा ने बैठक में कहा कि बिलासपुर जिले…

Read More

ऑपरेशन सिंदूर: गरियाबंद। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस घटना ने देश के हर नागरिक की आत्मा को घायल किया था। लेकिन अब देश ने चुप्पी नहीं, जवाब दिया है—दोगुना और निर्णायक। भारतीय सशस्त्र बलों ने सोमवार देर रात 1:44 बजे ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकियों के 9 ठिकानों पर सटीक हमला कर उन्हें ध्वस्त कर दिया। इस बड़ी सैन्य कार्रवाई के बाद पूरे देश में गर्व और सम्मान का भाव उमड़…

Read More

Chhattisgarh news Hindi: सूरजपुर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय में किया गया। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस के अधिकारी व जवानों को दूसरों की जीवन बचाने के लिए उपयोगी रक्त का दान करने के निर्देश दिए थे। रक्तदान शिविर में रेड क्रॉस के पदाधिकारियों की मौजूदगी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो ने सर्वप्रथम रक्तदान कर दूसरों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एएसपी श्री महतो ने कहा कि रक्तदान सभी दानों से महादान होता है। रक्तदान से किसी को जीवनदान मिल सकता है।…

Read More

cg news today: सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत जयनगर में आयोजित समाधान शिविर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सम्मिलित हुई  तथा उपस्थित आमजनों को सम्बोधित करते हुए कहा की आप लोगो की हर समस्या का समाधान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन मे किया जा रहा है व आगे भी किया जाएगा उपस्थित अधिकारीयों को कहा की आप लोग अच्छे से कार्य करें जिससे आम जनता को किसी भी प्रकार का परेशानी न हो विशेसकर राजस्व प्रकरण का समाधान जल्द करें!वरना किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी! इस अवसर पर लोगो से प्राप्त आवेदन के आधार पर बि वन…

Read More

गरियाबंद। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गरियाबंद में कक्षा पहली में प्रवेश हेतु लॉटरी प्रक्रिया का आयोजन आज गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यालय में रिक्त 50 सीटों के लिए कुल 128 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 112 पात्र पाए गए। शासन के नियमानुसार बीपीएल व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से 25% (13), बालिका आरक्षित वर्ग से 50% (25) और सामान्य वर्ग से 25% (12) बच्चों का चयन पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती और भारत माता की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात प्राचार्य दीपक कुमार व…

Read More

Breaking news रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के स्पष्ट और कड़े निर्देश के परिपालन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के परिवहन, संग्रहण और कारोबार पर रोक लगाने में लापरवाही और उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। राज्य स्तरीय उड़नदस्ते के औचक निरीक्षण में बलौदाबाजार, महासमुंद और राजनांदगांव जिले में अवैध शराब का मामला पकड़ में आने पर तीन सर्किल अधिकारियों को निलंबित करने के साथ ही आबकारी विभाग के 6 वरिष्ठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब-तलब किया गया है। आबकारी आयुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध शराब के कारोबार पर…

Read More

राजिम। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में एसडीओपी गरियाबंद निशा सिन्हा व थाना प्रभारी राजिम निरीक्षक अमृत लाल साहू के द्वारा आज दिनांक 05.05. 2025 को थाना राजिम में नगर पंचायत राजिम के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों के साथ मिलकर मुसाफिर (अजनबी रोल) का  सीसीटीएनएस के माध्यम से थाना स्तर पर डेटा बेस तैयार करने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। नगर पंचायत राजिम के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों के बीच चर्चा में, मुसाफिर की सूचना थाना में देने हेतु निर्णय बैठक के दौरान नगर पंचायत राजिम के सभी वार्ड पार्षदों को बुलाकर अपने-अपने वार्ड…

Read More

गरियाबंद जिले के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक सुखद खबर सामने आई है। जंगल में लगाए गए ट्रैप कैमरे में एक मादा भालू अपने दो नन्हे शावकों के साथ नजर आई, जो उसकी पीठ पर सवार थे। यह दुर्लभ और मनमोहक दृश्य वन्यजीव संरक्षण के सकारात्मक प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए DFO वरुण जैन ने बताया कि विभाग की सतत निगरानी और संरक्षण कार्यों का असर अब वन्यजीवों की संख्या और उनकी प्राकृतिक गतिविधियों में साफ नजर आ रहा है। वे लगातार वन्य प्राणियों की सुरक्षा, रहवास संरक्षण…

Read More

Breaking news: छत्तीसगढ़ में  सुशासन तिहार चल रहा है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आकस्मिक दौरा हेलीकॉप्टर उतरा सक्ती जिले के बंदोरा गांव में और करिगांव में पीपल के पेड़ के नीचे लगी मुख्यमंत्री की चौपाल कमल का फूल देकर करीगांव के ग्रामीणों और महिलाओं ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत किया, खाट पर बैठकर ग्रामीणों से बातचीत कर रहे हैं मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रख रहे थे ग्रामीण।

Read More

CG news today: छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय संचालक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन 4 मई को रायपुर के होटल मेरीगोल्ड में हुई। वृहद प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुबोध राठी एवं प्रदेश सचिव मनोज पाण्डेय ने सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया। बैठक में संपूर्ण छत्तीसगढ़ से रायपुर सहित प्रदेश के 17 जिलों के पदाधिकारी गण उपस्थित हुए। संगठन का विस्तार करते हुए  वरिष्ठ उपाध्यक्ष,  उपाध्यक्ष, सहसचिव, कोषाध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता भाटापारा, उपाध्यक्ष स्टेफर्ड बर्न्स गरियाबंद,  जितेंद्र तिवारी बालोद, रामकिंकर पाण्डेय कोरिया,अजय दुबे कोरबा, विशंभर साहू…

Read More

Gariaband News today : गरियाबंद जिले के छुरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत खरखरा के उप सरपंच खीरमणी हरपाल ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू से मुलाकात कर ग्राम पंचायत की समस्याओं से अवगत कराया साथ ही उनके साथ पंचायत के समस्त पंचगण भी उपस्थित रहे, वही ग्राम पंचायत उपसरपंच खीरमणी हरपाल को राजिम विधायक रोहित साहू ने उनके जन्म दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं भी प्रेषित की। वही आपको बता दे की छुरा  मुख्यालय से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर बसे ग्राम पंचायत खरखरा जहां आज आजादी के 75 वर्ष हो चुके हैं उसके…

Read More

छुरा। CG news: गरियाबंद जिले के आदर्श पूर्व माध्यमिक शाला छुरा परीक्षा परिणाम में कक्षा आठवीं की छात्रा कु. सानिया यादव पिता स्व. ईश्वर यादव ग्राम रवेली जो अपने कक्षा में 92.5%अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त की है।आपकी मेहनत लगन धैर्य ने इस मुकाम तक पहुंचे हैं। आगे भी आत्मविश्वास और समर्पण के साथ निरंतर सफलता प्राप्त करते रहो।आपकी उज्जवल भविष्य की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए। घर परिवार और सभी ग्रामीण जन बधाई प्रेषित की है भुनेश्वर यादव,कल्याणसिंग राजपूत,लुकेश साहू, मुकेश साहू,टीकम यादव,धनीराम साहू, तरुण यादव,रेखराम ध्रुव सामाजिक कार्यकर्ता,नरेश यादव, समाजसेवी शीतल ध्रुव,सामाजिक कार्यकर्ता संतोष सोरी पुनितराम ठाकुर…

Read More

गरियाबंद। CG news: कलेक्टर बीएस उइके ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की बैठक लेकर सुशासन तिहार के दौरान विभागवार प्राप्त आवेदनों का निराकरण के लिए बचे हुए आवेदनों को आज हर हाल में अनिवार्य रूप से निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी, अन्यथा संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। साथ ही बचे हुए प्रत्येक आवेदनों का गंभीरतापूर्वक जांच उपरांत निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से सुशासन तिहार के आवेदनों के…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में बस्तर अंचल से आए नक्सल हिंसा पीड़ितों के  प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में सुकमा, बीजापुर, कांकेर सहित बस्तर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों के वे नक्सल हिंसा पीड़ित शामिल थे, जिन्होंने विगत वर्षों में नक्सली हिंसा के कारण अपनों को खोया है, शारीरिक यातनाएँ झेली हैं अथवा विस्थापन का दंश सहा है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री साय को ज्ञापन सौंपते हुए कुर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान को निर्णायक मोड़ तक पहुँचाने की अपील की।…

Read More

गरियाबंद। राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू एक तरफ जहाँ दिन में जनचौपाल लगाकर जनता की समस्याओं का निराकरण करते हैं तथा दिनभर क्षेत्र के विभिन्न दौरा कार्यक्रम में शिरकत करते हैं वहीं दूसरी ओर रात को ग्यारह बजे सूचना मिलने पर गर्भवती प्रसूता के उपचार हेतु डेढ़ घंटे अस्पताल परिसर में डटे रहे। विधायक रोहित साहू के इस नेक कार्य की चारो ओर प्रशंसा हो रही है वहीं जनता उन्हें सेवा और समर्पण का दूसरा रूप बता रहे हैं। दरअसल ग्राम रावँड़ निवासी लोकेश साहू की पत्नी गोमती साहू प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम में…

Read More

गरियाबंद। मामले का विवरण इस प्रकार है नाबालिक पीड़िता के परिजन थाना राजिम हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की राजिम में किराए के मकान में रहने वाले नजमुदीन उर्फ सुर्या उत्तरप्रदेश के द्वारा प्रार्थी के टिफिन सेन्टर से भोजन हेतु टिफिन का व्यवस्था कराया जाता था।  कभी-कभी प्रार्थी के  नाबालिक पीड़िता भोजन हेतु किराएदार को टिफिन पहुंचा करती थी। इस दौरान आरोपी के द्वारा नाबालिक के लज्जा भंग के नियत से छेड़छाड़ करता था। जो प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी नजमुदीन उर्फ सुर्या उत्तरप्रदेश के विरुद्ध थाना में छेड़छाड़ का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी…

Read More

गरियाबंद। जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु कक्षा प्रथम में प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया आगामी 6 मई 2025, मंगलवार को सुबह 10 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया शाला प्रबंधन समिति, गणमान्य नागरिकों तथा संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न होगी। विद्यालय प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, कक्षा पहली में 50 सीटों के लिए अब तक 03 मई तक कुल 120 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। संभावना है कि 5 मई तक कुछ और आवेदन और प्राप्त हो सकते हैं। सीमित सीटों की वजह…

Read More

ब्रेकिंग गरियाबंद: जिले के फिंगेश्वर के ग्राम सरगोड़ में एस एस एग्रो फॉर्म संस्थान कर रहे अवलोकन में पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे। साथ में राजिम विधायक रोहित साहु भी उन्नत तकनीक से हो रहे मछली पालन और मुर्गी पालन का कर रहे हैं अवलोकन में शामिल हुए।

Read More

सुशासन तिहार 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप प्रदेश के साथ-साथ गरियाबंद जिले में भी सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम चरण में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किया गया है। दूसरे चरण में प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। तीसरे एवं अंतिम चरण में 05 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर बीएस उइके ने तृतीय चरण के लिए समाधान शिविर आयोजन हेतु अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। साथ ही संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जनपद पंचायत…

Read More

मॉ अभियान: छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी महानदी अब केवल एक नदी नहीं, बल्कि जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक जागरण की मिसाल बनती जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रेरणा से मोर गांव मोर पानी की अवधारणा को साकार करने हेतु शुरू किए गए मॉं अभियान की पहली कड़ी 2 मई को धमतरी जिले के नगरी-सिहावा क्षेत्र में देखी गई, जब लगभग दो हजार लोगों ने सामूहिक श्रमदान से नदी सफाई की ऐतिहासिक शुरुआत की। महानदी के उद्गम स्थल सिहावा के फरसियां गांव से लेकर गणेश घाट तक फैले लगभग 14 किलोमीटर लंबे नदी क्षेत्र की सफाई कर स्थानीय लोगों…

Read More

CG news: रायपुर। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 3 मई को नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में पंजीयन (रजिस्ट्री) विभाग की नवाचार आधारित 10 नवीन सुविधाओं का शुभारंभ और मेसर्स रैक बैंक द्वारा प्रस्तावित अत्याधुनिक एआई डाटा सेंटर का शिलान्यास भी करेंगे। यह कार्यक्रम राज्य के डिजिटल बुनियादी ढ़ांचे को सुदृढ़ बनाने और आम नागरिकों को पारदर्शी, सरल तथा तकनीकी सुलभ सेवाएं प्रदान करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण कदम होगा। पंजीयन विभाग द्वारा आम नागरिकों की सुविधा, पारदर्शिता और दस्तावेजों की सुरक्षा के उद्देश्य से पंजीयन प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल और सरल बनाया गया है। इन सुविधाओं में…

Read More

Breaking news : गरियाबंद जिले के हादसा को जरा सोचिए अगर दुकान में मौजूद सिलेंडर फट जाते तो क्या होता? मंगलवार की दोपहर फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत जामगांव गांव में एक ऐसा ही खौफनाक मंजर टल गया, जब गैस सिलेंडर से भरी एक ट्रक अचानक सड़क से भटककर ऑटोपार्ट्स व फैंसी दुकान में जा घुसा। घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र की है, जहां अचानक मची अफरातफरी के बीच लोग समझ ही नहीं पाए कि ये हुआ क्या! जब ट्रक को जांचा गया, तो चौकाने वाली बात सामने आई ड्राइवर नशे में धुत था। ट्रक के टायरों की चीख और शीशों के टूटने…

Read More

Big breaking: गरियाबंद के जंगलों में बड़ा नक्सली एनकाउंटर , शुक्रवार को शोभा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, इस मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली ढेर  हो गया,मौके से एसएलआर हथियार और जरूरी सामान बरामद हुआ है। गरियाबंद एसपी ने मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि की है,बताया कि यह कार्रवाई जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई। नक्सलियों ने पहले फायरिंग की, जवानों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक नक्सली ढेर हो गया, बाकी फरार हो गए, इलाके में अब भी सुरक्षा बलों के द्वारा सर्चिंग तेज कर दी गई है, गरियाबंद पुलिस और सुरक्षा बल…

Read More

CG news: महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज कुम्हारी रेत खदान की सीमा पर ग्राम चिंगरौद, महानदी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को रेत के अवैध उत्खनन करते हुए पकड़ा गया। खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने एक हाईवा (वाहन क्रमांक सीजी 04 एनटी 3308 एवं एक चैन माउंटेन मशीन टाटा हितैची को अवैध रेत उत्खनन करते हुए जप्त किया गया। दोनों वाहनों को जब्त कर ग्राम कोटवार चिंगरौद के सुपुर्दगी में रखा…

Read More

CG news: सूरजपुर गाँव चलो, बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री व भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के ओड़गी ब्लॉक के कई बीहड़ और सुदूर गांवों में जन चौपाल लगाकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं।इस दरम्यान किसी मंच या कुर्सी की जरूरत नहीं पड़ी वरन मंत्री खुद जमीन और पत्थरों पर बैठीं, और ग्रामीणों की आवाज़ को प्राथमिकता दी। गांव के लोगों ने खुलकर अपनी बातें रखीं और मंत्री ने हर शिकायत पर तुरंत एक्शन लिया। दूधो गांव में जलसंकट, विभाग पर भड़की मंत्री दौरे की शुरुआत गाँव चलो, बस्ती चलो अभियान ग्राम दूधो…

Read More

गरियाबंद। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 75 वे स्थापना दिवस (हीरक जयंती) के अवसर पर शुक्रवार को नगर में जागरूकता सायकल रैली निकाली। रैली के माध्यम से नागरिकों को जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसका आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी एके सारस्वत, जिला सचिव रोमनलाल साहू, डीओसी (स्काउट) आशीष साहू तथा डीओसी (गाइड) सीमा साहू के मार्गदर्शन में किया गया। रैली को गरियाबंद डीएसपी निशा सिन्हा एवं उपाध्यक्ष मिलेश्वरी साहू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो छिंद तालाब, गौरव पथ, भूतेश्वर महादेव मार्ग होते हुए तिरंगा चौक से होकर सेजेस अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संपन्न हुई। करीब…

Read More

नारायणपुर। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2019 को जल जीवन मिशन यानी हर घर जल की शुरुआत की थी। इस मिशन का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल पहुंचना था। मगर नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत देवगांव के आश्रित ग्राम तेरदुल का जल जीवन मिशन योजना धरातल स्थिति में विफल होता नजर आ रहा है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जब हम ग्राम वासियों से चर्चा किये तो उन्होंने सीधा आरोप ठेकेदार पर लगाते हुए व PHE के उच्च अधिकारियों की लापरवाही को लेकर अपनी नाराजगी जताते हुए समस्त ग्राम वासियों ने…

Read More

सूरजपुर। अम्बिकापुर निवासी मकसूद आलम ने चौकी लटोरी में रिपोर्ट दर्ज कराया, गन्ना भिलाई मिलन चौक के गन्ना व्यापारी को भेजना था इसके लिए खरसिया चौक के पास एक ट्रक सीजी 04 क्यूए 5721 खडा मिला जो रायपुर तरफ वापसी भाड़ा खोज रहा था उक्त गाड़ी का चालक जिससे 13 सौ रूपये प्रति टन के दर से गन्ना पहुंचाने का सौदा तय कर 14 टन गन्ना भिलाई के लिए भेजा जिसे भिलाई पहुंचना था जो समय पर नहीं पहुंचा, डाईवर को फोन लगाने फोन नहीं उठाया, डाईवर के नाम का पता ट्रू-कॉलर पर मोबाईल नंबर के आधार पर मनीष पाण्डेय…

Read More

गरियाबंद। गर्मी की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में कोचवाय, परसुली तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य पूरे जोर पर है। इसी कड़ी में गरियाबंद वन मंडल के अंतर्गत तेंदूपत्ता फड़ों की स्थिति का जायजा लेने वन मंडलाधिकारी लक्ष्मण सिंह एवं एसडीओ राजिम ने क्षेत्रीय दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ पांडुका वन परिक्षेत्र अधिकारी  संतोष चौहान एवं परसुली परिक्षेत्र की अधिकारी दुर्गा दीक्षित भी उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने क्रमशः कोचवाय, परसुली और कसेरू स्थित तेंदूपत्ता का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संग्रहण कार्य की प्रगति, पत्तों की गुणवत्ता, तौल व्यवस्था, श्रमिकों की भागीदारी एवं सुरक्षा इंतजामों की गहन समीक्षा की। श्रमिकों से…

Read More

गरियाबंद। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरा में 29 अप्रैल को डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती की मृत्यु होने के संबंध में कुछ जगह खबर प्रकाशन के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गार्गी यदु पाल ने बताया कि जिला कार्यालय स्वास्थ्य विभाग द्वारा उक्त घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि खण्ड चिकित्सा अधिकारी-छुरा द्वारा डॉ. की लापरवाही से महिला की मृत्यु का खण्डन किया गया है। उक्त प्रकरण के संबंध में सीएमएचओ ने बताया कि मृतक जिसकी उम्र 27 वर्ष थी जो कि ग्राम-खैरझिटी, विकासखण्ड-छुरा, जिला-गरियाबंद की निवासी थी, जो 07 माह की गर्भवती…

Read More

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने गौ संरक्षण, गौ संवर्धन, गौ उत्पाद और गौ पालन के प्रति जागरूकता लाने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग, पंचायत विभाग, नगरीय निकाय सहित सभी संबंधित विभागों को जमीनी स्तर पर गाय के विभिन्न महत्व को बताते हुए आमजन को जागरूक करने कहा। पटेल ने गो वंश के जागरूकता अभियान में  गौ शालाओं तथा स्वयंसेवी संस्थाओं से भी भागीदारी निभाने की अपील की। बैठक में पुलिस अधीक्षक…

Read More

CG news: छत्तीसगढ़ प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (मई दिवस) के अवसर पर श्रमवीरों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने सभी श्रमिकों के सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। देवांगन ने कहा है कि एक मई को हर साल हम मेहनतकश श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मजदूर दिवस मनाते हैं। यह श्रमिकों की मेहनत और समर्पण के सम्मान का दिन है। मंत्री देवांगन ने कामगारों की सामाजिक-आर्थिक खुशहाली के लिए प्रतिबद्धता प्रकट करते हुए कहा है कि श्रमिक हमारे समाज का अभिन्न अंग और…

Read More

छत्तीसगढ़ वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि प्रभु श्रीराम को माता कौशल्या के संस्कारों ने मर्यादा पुरूषोत्तम बनाया, यह हम सबके लिए प्रेरणास्पद है। वे आज चंदखुरी में आयोजित दो दिवसीय माता कौशल्या महोत्सव के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। वनमंत्री कश्यप ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का काम कर रहे हैं। अयोध्या में इतने लंबे वर्षों के बाद प्रभु राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है। यह सब प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ने अपने…

Read More

CG news: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए श्रम विभाग से कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लगातार आर्थिक मदद दी जा रही है। श्रम विभाग के तीनों मंडल – छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, छ.ग. असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल एवं छ.ग. श्रम कल्याण मंडल के माध्यम से योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है। इसी का परिणाम है कि बीते सवा साल में श्रमिकों को…

Read More

गरियाबंद जिले के छुरा ब्लांक अतंर्गत ग्राम रवेली निवासी किशोर कुमार यादव उम्र 19 अग्निवीर के लिए चयन हुआ है रायगढ़ में आयोजित अग्निवीर परीक्षा में किशोर का हुआ है।अब आगे अग्निवीर की ट्रेनिंग बैंगलोर में आयोजित होगी।बता दे है कि किशोर की स्कूली शिक्षा गांव से हुए हैं।किशोर ने स्कूली पढ़ाई के साथ साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने के लिए दौड़,ऊंची,कूद, लंबी कूद एवं अन्य खेल मापदंड के लिए तैयारी शुरू कर दी थी। देश सेवा की भावना से प्रेरित किशोर ने अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है।किशोर यादव के अग्निवीर में तैयारी के दौरान…

Read More

गरियाबंद। कलेक्टर बी. एस. उइके ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरमाल में लाखों रुपये मूल्य के जीवन रक्षक दवाइयों को खुले आसमान के नीचे रखे जाने एवं वर्षा में भीगने की घटना संबंधी समाचारों को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के लिए जांच समिति गठित की है। एसडीएम की अध्यक्षता में गठित की जांच समिति उक्त घटना की जांच हेतु  अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) देवभोग को अध्यक्ष एवं तहसीलदार देवभोग को सदस्य बनाया गया है। कलेक्टर ने जांच समिति को 07 दिवसों के भीतर जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट  प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। जांच समिति ने उरमाल…

Read More

गरियाबंद में आज भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह आयोजन ब्राह्मण पुरोहित कल्याण संघ गरियाबंद के तत्वावधान में मिनी स्टेडियम के समीप भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थल पर संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना से हुई। पूजन के पश्चात महाआरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। इस धार्मिक अवसर पर बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग एकत्र हुए। इस अवसर पर पंडित रामकुमार शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा: “भगवान परशुराम श्रीहरि विष्णु के छठे अवतार हैं। वे ब्राह्मण और क्षत्रिय गुणों के अद्वितीय संगम…

Read More

गरियाबंद कलेक्टर बी.एस. उइके ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय सीमा की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही विभागीय कार्यो का क्रियान्वयन सक्रियता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। कलेक्टर उइके ने सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्राप्त आवेदनों की शत प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही विभागों को प्राप्त आवेदनों को गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर आवेदनों का निराकरण करें। आवेदनों का तत्परता से करें निराकरण उन्होंने आवेदनों को समय – सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सुशासन…

Read More

गरियाबंद जिले में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। भीषण गर्मी के बीच आई तेज आंधी, ओलावृष्टि और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। जहां एक ओर बेमौसम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक, जिले के विभिन्न इलाकों में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ अचानक आंधी आई। इसके बाद कई स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज बारिश देखने को मिली। आंधी-तूफान के चलते जगह-जगह पेड़-पौधों की शाखाएं टूटकर सड़क मार्ग बाधित कर रही हैं। कई इलाकों…

Read More

गरियाबंद। कलेक्टर बी.एस. उइके ने आज जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। कलेक्टर श्री उइके ने आज जनदर्शन में 68 लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में मिले 68 आवेदन जनदर्शन में ग्राम पतोरा की पुष्पा बाई कंवर ने स्पान्सरशीप योजना के तहत लाभ दिलाने, राजिम के रमेश सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए भूमि प्रदान करने, ग्राम खलियापानी के बिरझु राम ने आधार कार्ड में नाम सुधारने, ग्राम कोसमी के रोशन कंवर ने शेड निर्माण…

Read More

CG Top News: छत्तीसगढ़ की इस्पात नगरी भिलाई के निवासी और पैरा आर्म रेशलर श्रीमंत झा ने स्विट्जरलैण्ड में 25 अप्रैल से 27 अप्रैल 2025 तक आयोजित “स्विस पैरा-आर्म रेसलिंग कप” में 85 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर देश का तिरंगा लहराया। पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को समर्पित किया सिल्वर मेडल उन्होंने अपने इस मेडल को पहलगाम के आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को समर्पित किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीमंत झा के जज्बे की सराहना करते हुए उन्हें सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी…

Read More

CG news: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में चल रहा सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं के लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम बन रहा है। 8 अप्रैल से 31 मई 2025 तक तीन चरणों में आयोजित यह अभियान पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसंवाद को बढ़ावा दे रहा है, जिसका उद्देश्य शासन को जन-केंद्रित बनाना, जन सरोकार, जन विश्वास को मजबूत करना और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का मूल्यांकन करना है। पहले चरण में जनता जनार्दन से उनकी समस्याओं और मांगों के संबंध में 8 से 11…

Read More

CG news: छत्तीसगढ़ जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप कल 30 अप्रैल बुधवार को सुबह 10:30 बजे न्यू-सर्किट हाउस, नवा रायपुर में विभागीय दर अनुसूची-2025 (एसओआर) का विमोचन करेंगे। इस अवसर पर जल संसाधन सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो, मुख्य अभियंता इन्द्रजीत उईके सहित समस्त मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता उपस्थित रहेंगे।

Read More

Breaking news:गरियाबंद नेशनल हाइवे में जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर मैनपुर मार्ग पर ग्राम कोड़ोहरदी मोड़ के पास आज दोपहर करीब 4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डीजे पिकअप और सामने से आ रही मारुति ऑल्टो कार में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे घटनास्थल पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीजे वाहन दगनबाय से बारात बजाने के बाद लौट रहा था, जिसमें कनेसर छुरा पक्तिया निवासी प्रकाश देवांगन पिता अशोक देवांगन सवार था। हादसे में वह घायल हो गया।…

Read More

Chhattisgarh news: गरियाबंद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM)के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी समय पर वेतन नहीं मिलने, संविलियन, ग्रेड पेय स्केल निर्धारण,मेडिकल अवकाश,क्लिनिकल एवं मैनेजमेंट दोनों ही वर्ग के लिए पब्लिक हेल्थ कैडर की मांग को लेकर 1मई को स्वास्थ्य भवन, नवा रायपुर का घेराव करेंगे, संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित कुमार मिरी, कौशलेश तिवारी और  जिलाध्यक्ष अमृत राव भोंसले प्रांतीय प्रतिनिधि भूपेश साहू, भूपेंद्र सिन्हा ने कहा हैं संघ 20 वर्षो से मांग करता आ रहा हैं लेकिन आज पर्यत तक इस पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई, जब की मणिपुर, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु में नियमितीकरण एवं मेडिकल अवकाश…

Read More

छत्तीसगढ़: अंबिकापुर जिले के मैनपाट शांति, श्रद्धा और अध्यात्म की भूमि मैनपाट से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रोपाखार तिब्बती कैम्प नम्बर 01 स्थित पवित्र बौद्ध मंदिर में पूजा-पाठ के बहाने पहुंचे युवक और युवती ने मंदिर की दान पेटी और मूर्ति के सामने रखे दान के पैसों की चोरी कर ली। यह पूरी घटना मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दोनों आरोपियों को स्पष्ट रूप से पैसे चुराते हुए देखा जा सकता है। घटना शनिवार, 26 अप्रैल की सुबह की है। मंदिर की देखरेख कर रहे नवंग छुन्दू, जो ग्राम लुरैना कैम्प नं. 04…

Read More