छुरा। शासकीय प्राथमिक शाला दुल्ला में शासन-प्रशासन के निर्देश अनुसार नवीन शिक्षा सत्र 2023,2024 को दिनांक 28,06,2023,दिन बुधवार को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीपक चंद्राकर जनपद सदस्य जनपद पंचायत छुरा, सरपंच यशवंत कुमार ठाकुर, प्राचार्य घृतलहरे, स्कूल समन्वयक यशवंत सिन्हा
,रामेश्वर ठाकुर एवं एवं सभी अतिथिजनों के द्वारा मां शारदे की छाया चित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया तत्पश्चात अतिथि जनों का स्वागत वंदन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपक चंद्राकर ने कहा नव प्रवेश बच्चों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर और पुस्तक गणवेश वितरण कर स्वागत अभिनंदन किया गया साथ ही उपस्थित अतिथियों एवं संस्था के शिक्षकों द्वारा शिक्षा का महत्व पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दीपक चंद्राकर जनपद सदस्य जनपद पंचायत छुरा, सरपंच यशवंत कुमार ठाकुर,पी. एल.घृतलहरे प्राचार्य,पी.के.दास,प्रधान पाठक पूर्व माध्यिमक शाला दुल्ला, अध्यक्ष, रामेश्वर ठाकुर,यादराम साहू प्रधान पाठक, रितेश कुमार वरिष्ट शिक्षक,मेखलाल चन्द्रकार सदस्य,कृष्ण ध्रुव,स्कुल समन्वय यशवंत सिन्हा,नंदकुमार पटेल,उर्मिला यादव,सुशीला यादव,ललीता ठाकुर,तारा बाई निषाद,उगेश्वरी,गंगा बाई यादव,एवं शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।