छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सुशासन तिहार के अंतर्गत गांव चलो घर चलो की शुरुआत भगवान बजरंग बली के आशीर्वाद से आरम्भ किये सर्व प्रथम बिश्रामपुर के हनुमान मंदिर में भगवान बजरंगबली की विधिपूर्वक पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किये इसके बाद ग्राम बिहारपुर पहुंचकर आम लोगो से भेंट की तथा उनकी समस्याओं को जाना तथा अपने सरकार की कई कल्याण कारी योजनाओ की जानकारी दिए। इसके पश्चात ग्राम पंचायत महेशपुर व हीराडबरी मे पहुंचकर लोगो से भेंट मुलाक़ात कर उनके समस्याओं को जाना दोपहर का भोजन कृषक हरीलाल सिंह जी के यंहा किये।
जनसंपर्क के अगले चरण से पहले लटोरी स्थित शक्तिपीठ माँ कालिमंदिर जाकर दर्शन किये व शक्तिपीठ संस्थापक सुखदेव मुनि से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिए गाँव चलो, घर चलो अभियान के तहत ग्राम पंचायत द्वारिकानगर एवं छत्तरपुर के ग्राम वासियों से मुलाक़ात कर उनके समस्याओं को जाना व बोली की आप लोगो की कोई भी समस्या हो चाहे बिजली पानी स्वास्थ राशन कार्ड राजस्व किसी भी विभाग का उसे निः संकोच बतावे मै आप लोगो की ही बहन बेटी हुँ इतना सहज सरल मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को अपने बिच पाकर आम जनता काफी खुश हुए तथा अपने बातों को बिना झिझक के बताये!
आज मंत्री का तीखा तेवर भी देखने को मिला ज़ब लापरवाह अधिकारियों के ऊपर नारजगी व्यक्त कर सुधार करने की सख्त निर्देश दिए! इस कार्यक्रम मे मुख्यरूप से जनपद अध्यक्ष स्वाती संत सिंह उपाध्यक्ष मनमत बच्चाड़ जिला पंचायत सदस्य किरण केराम जिला उपाध्यक्ष महेश्वर पैकरा मंडल अध्यक्ष ठाकुर पैकरा युवा मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र भारती जनपद सदस्य दशरथ सिंह मोहन लाल चेरवा संजु सिंह धन् कुमार पैकरा सरपंच ज्ञान चंद सिंह कँवल बिहारी सिंह कमला सिंह नीरूपा सिंह सुरजीत सिंह घर भरन सिंह जनपद सीईओ बिनोद सिंह बीएमओ डॉ अमित भगत एवीओ गिरवर धारी यादव सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी व भारी संख्या मे आम जनता उपस्थित रहें।