रायपुर । राजधानी पुलिस ने नशेडिय़ों के खिलाफ अभियान चलाकर सरेआम शराब पीते 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने शराब दुकान के पास नेहरूनगर में सरेआम शराब पीते आरोपी पारस साहू 21 वर्ष व दीनेश साहू 18 वर्ष को गिरफ्तार किया है।

वहीं खमतराई पुलिस ने आरोपी सागर साहू 31 वर्ष, संजय साहू 40 वर्ष, प्रमोद निषाद 19 वर्ष व ओम नारायण साहू 28 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इसी तरह राजेन्द्र नगर पुलिस ने आरोपी अभिशेक पंखराज 24 वर्ष व रूपराम कुर्रे 75 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वहीं मंदिरहसौद पुलिस ने आरोपी विवेक चंद्राकर 25 वर्ष, तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी ओम प्रकाश बघेल 29 वर्ष, विधानसभा पुलिस ने आरोपी हेमलाल यादव 35 वर्ष एवं नेवरा पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण प्रसाद लहरी 38 वर्ष, विजय मिर्झा 28 वर्ष व दीपक बजाज 41 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वहीं खरोरा पुलिस ने आरोपी ईश्वर मरकाम 30 वर्ष व निर्मल गायकवार्ड 29 वर्ष को गिरफ्तार किया है।