गरियाबंद। जिले में स्वीप कार्यक्रम व चुनई तिहार 2023 अंतर्गत शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराए जाने के उद्देश्य से कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव के नेतृत्व में विशेष अभियान ‘संकल्प गरियाबंद’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रतिदिन विविध जागरूकता सम्बन्धी गतिविधिया सम्पादित की जा रही है। इसके तहत आज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन-बिहान गठित स्व सहायता समूह की हज़ारो महिलाओं ने एक समय पर मतदान हेतु शपथ लिया। विदित हो कि देवभोग, मैनपुर, गरियाबंद, फिंगेश्वर, छुरा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के संकुल स्तरीय संगठनों, ग्राम संघठनो के हजारों की संख्या में पदाधिकारी, समूह सदस्यों, कैडर्स, पीआरपी, क्षेत्रीय समन्वयक शामिल होकर संकल्प गरियाबंद अभियान के तहत शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली। साथ ही समूह की महिलाओं ने मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गई। आज के मतदाता शपथ को सफल बनाने में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, डीपीएम बिहान, बीपीएम बिहान, वाय पी , क्षेत्रीय समन्वयक, पीआरपी का विशेष योगदान रहा।
दिन प्रतिदिन संकल्प गरियाबंद का शत प्रतिशत मतदान का संकल्प जन जन तक पहुँचने में सफल हो रहा है।