वृक्षारोपण अभियान। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण किया जा रहा है। इस अभियान में देश में 140 करोड़ पौधे लगाने का महा अभियान चल रहा है। इसी श्रृंखला में गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष व नगर पालिका के समस्त अधिकारी कर्मचारी पार्षद गण एवं जनप्रतिनिधि गण ने वार्ड न 7 रावणभाठा मुक्तिधाम में वृक्षारोपण किया गया।
वहीं नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि पेड़ लगने से स्वस्थ्य अच्छा रहता है और मैं लोगों को ए संदेश देना चाहता हूँ कि हर बच्चे अपने माता के नाम एक पेड़ मां के नाम लगाये ताकि हमारे देश में हरियाली रहे