गरियाबंद। राष्ट्रीय यादव सेवा संघ के केन्द्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए अध्यक्ष का महत्वपूर्ण जिम्मेदारी लगातार दूसरी बार रामकुमार यादव को सौंपा है।
बताना लाजिमी है कि रामकुमार यादव पेशे से एक पत्रकार हैं एवं वर्तमान में पिछले सात वर्षों से बड़े कोसरिया यादव समाज केन्द्रीय अध्यक्ष हैं साथ ही साथ समाज सेवा में पिछले 10 वर्षों से सक्रिय है।
यादव समाज का विकास के लिए निरंतर प्रयास करते हैं।
गौसेवा ,वन बीहड़ क्षेत्रों में निवासरत यादवों का हक की लड़ाई हो, स्वास्थ्य, शिक्षा के लिए जागरुकता अभियान, एवं सर्व यादव समाज में सहभागिता हों सभी जगह अपने कार्य से लगातार समाज की हक की लड़ाई में शामिल रहते हैं ।
इसी को ध्यान में रखते हुए केन्द्रीय नेतृत्व राष्ट्रीय यादव सेवा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष का महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से सर्व यादव समाज प्रदेश अध्यक्ष एवं बड़े कोसरिया यादव समाज संरक्षक रमेश यदु,
सर्व यादव समाज प्रदेश प्रवक्ता यशवंत यादव, जिला पंचायत गरियाबंद सभापति धनमती यादव, बड़े कोसरिया यादव समाज केन्द्रीय उपाध्यक्ष बुधराम यादव, सचिव दामोदर यादव, महामंत्री बृजलाल यादव, संचालक विजय यादव, विधायक प्रतिनिधि खल्लारी हबेलाल यादव, कोषाध्यक्ष बृज यादव,भूखन यादव,जीवराखन यादव, जिलाध्यक्ष महासमुंद जगदीश यादव, जिलाध्यक्ष गरियाबंद लाला राम यदू, छुरा क्षेत्र अध्यक्ष, सुनील यादव, सचिव बेनू राम यादव, लकेश्वर यादव, मैनपुर जनपद पंचायत सभापति भूमीलता यादव,उमेश यादव, सुशील यादव, लघु वनोपज सहकारी समिति अध्यक्ष गुलाब दीवान, भाजपा नेता मानिक राम साहू,लेमप्स सोसायटी छुरा उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्राकार, सरपंच दादरगाव पुराना अमना दीवान,उड़ीसा राज्य से सरपंच बलागीर चिंतामणि यादव,मोहन यादव, सहित शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
रामकुमार ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।