गरियाबंद। पाण्डुका राजिम विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू को मंत्री बनाने की माँग अब जोर पकड़ने लगी है। पाण्डुका क्षेत्र में उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने ईश्वर की शरण मे आराधना करके रोहित साहू को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व से मंत्री बनाने आग्रह किया गया है।
इसी तारतम्य में गांधी चौक पाण्डुका के राम मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने राम मंदिर में पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवान राम से रोहित साहू के मंत्री बनने की कामना की। पूजन में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष स्निग्धा शर्मा, महामंत्री किसन कंडरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विरेन्द्र कुमार साहू, पुजारी श्री नरेश शर्मा जी, गोपाल साहू, टीकम सिन्हा, हेमंत निर्मलकर, गुलाब यादव, नवीन साहू, उर्मिला ध्रुव,खिलावन सिन्हा, जगत सिन्हा, प्रिंस शर्मा,कन्हैया चक्रधारी, नंद कुमार चक्रधारी, केश कुमार चक्रधारी, केशव साहू, अशोक पटेल, मुनिराम तारक, राजकुमार साहू, पवन पटेल, गीता पटेल, गायत्री पटेल, आशा पटेल, बिसतीन पटेल, नीरा साहू, पुष्पा पटेल, भावना शर्मा, रानी तारक, उत्तरा साहू, सुखिया तारक, हेमिन साहू, शकुन साहू, सावित्री साहू, शीलू तारक, संजना तारक, पूर्णिमा तारक, जुगन तारक, सुहागा तारक, नंदनी पटेल, प्रिया पटेल, भगवन्तीन तारक उपस्थित थे।