छुरा। राजिम विधानसभा क्षेत्र के छुरा ब्लॉक के भाजपा मंडल पाण्डुका अंतर्गत राजिम विधानसभा के प्रत्याशी रोहित साहू ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ जनसंपर्क किया।
सुबह से अपने निर्धारित जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम जतमई के निकट ग्राम तालेसर, ग्राम गायडबरी, पिपरछेड़ी, मड़ेली, जरगांव, रवेली, तिलाईदादर, गिधनी, पंडरीपानी एवं खट्टी में जनसंपर्क कर आशीर्वाद माँगा। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने आमजनों से मिलकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का आग्रह कर अपने लिए भी जीत का आशीर्वाद माँगा और कहा की क्षेत्र का हित ही मेरे लिए सर्वोपरि है जिसके लिए हम निरंतर कार्य करेंगे। इस अवसर पर चंदूलाल साहू पूर्व सांसद, संदीप पांडे मंडल अध्यक्ष पांडुका, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू,प्रकाश सिन्हा, किशन कंडरा महामंत्री पाण्डुका मंडल,रामधार साहू, मिथलेश साहू, मोती निषाद, विजय कंडरा, टिकेश साहू, उदय राम साहू सरपंच,मीरा ठाकुर जनपद सदस्य, आंनदराम सिन्हा, तेजराम निर्मलकर, ईश्वर निर्मलकर, लाल यादव, लोकनाथ साहू आदि उनके साथ जनसंपर्क में शामिल हुए।