राजिम। शहर के कोसरिया यादव धर्मशाला में भाजपा राजिम विधानसभा क्षेत्र के चुनाव की तैयारी को लेकर कोर ग्रुप एवं चुनाव संचालन समिति की बैठक संपन्न हुआ जिसमें विधानसभा संयोजक भागवत हरित ने बताया कि होने वाले विधानसभा चुनाव में आगामी दिनों में कार्य किए जाने है उसके लिए संगठनात्मक चर्चा कर रणनीति बनाया गया। विधायक प्रत्याशी रोहित साहू सबसे ज्यादा वोट से जीते इसके लिए हम सब मिलकर जीताने के लिए कमर कस चुके हैं। संगठन के दिशा निर्देश में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा किया गया एवं चुनाव संचालन समिति का गठन भी किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। राजिम विधानसभा के प्रभारी दीपक महस्के, महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू,जिला उपाध्यक्ष महेश यादव,जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन,प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा विभा अवस्थी,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजू नायक,जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू,राजिम मंडल अध्यक्ष कमल सिंहा,गरियाबंद मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटके,मंडल प्रभारी चिरंजीव देवांगन,फिंगेश्वर नगर अध्यक्ष जगदीश यादव,आशिफ मेमन,नेहरू साहू,दिनेश रूपरेला, पूरन यादव, संतोष सोनकर सहित कोर कमेटी एवं चुनाव संचालन समिति के सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।