गरियाबंद। राजिम विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू का भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद राजिम पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। छग व राजिम विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की जीत से उत्साहित सभी कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, जय श्री राम, सभी वरिष्ठ नेताओं के जिंदाबाद सहित नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू जिंदाबाद के नारे लगाए। राजिम के हृदयस्थल पं सुंदरलाल शर्मा चौक पहुँचने पर सभी कार्यकर्ताओं ने विधायक रोहित साहू को फूल मालाओं से लाद दिया। नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू ने पं सुंदरलाल शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। बस स्टैंड में स्वागत उपरांत शिवाजी चौक में पार्षद ओमप्रकाश आडिल के नेतृत्व में गर्मजोशी से स्वागत किया। घर पहुँचने पर परिजनों ने आरती उतारकर स्वागत किया। निवास पर शुभचिंतकों का ताँता लगा रहा। स्वागत पश्चात रोहित साहू ने पूर्व सांसद चंदूलाल साहू से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, नेहरू साहू, राजू साहू, विजय कंडरा, रामाधार साहू, ओमप्रकाश साहू, प्रकाश साहू, मिथलेश साहू, गजेश्वर सिन्हा, नेपाल साहू, तुकेश साहू, देवा साहू, ओंकार साहू, नेमन साहू , बाबूलाल साहू, हीरालाल साहू, मनोज यादव, गंगादीन साहू, महेश साहू, ईश्वर साहू, रामप्रसाद साहू, लालजी साहू, रूपेंद्र साहू, देवकी साहू, शिवशंकर साहू, गजेंद्र निषाद, मोती निषाद, पन्ना साहू, धन्ना ठाकुर, प्रेम साहू, मनीष साहू, लिकेश्वर साहू, शीतल सिन्हा झंगू राम साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व शुभचिंतको की उपस्थिति रही।