गरियाबंद/फिंगेश्वर। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मांडव ऋषि आश्रम बाबाकुटी में बोरसी परिक्षेत्र साहू समाज के द्वारा कृष्ण पक्ष पापमोचनी एकादशी के दिन भक्त माता कर्मा की जयंती कार्यक्रम मनाया गया।
जिसमें ग्राम चैतरा, सेन्दर, परसटठी, बारुला, खुटेरी, खुडियाडिही, बहेरापाल, बिजली, बोरसी के सभी पदाधिकारी गण ग्रामीण अध्यक्ष सचिव सभी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुरुआत में माता कर्मा की पुजा पाठ हवन किया गया उसके पश्चात् आगंतुक सामाजिक जनों के लिए माता कर्मा की खिचड़ी प्रसाद भोग भंडारा लगाया गया। कार्यक्रम में पंडवानी गायिका वेदवती की प्रस्तुति बहुत ही आनंदमयी रही। साहू समाज के मिडिया प्रभारी एवं दिव्यांग संघ के जिलाध्यक्ष जागेश्वर ने कार्यक्रम का संचालन किया।
बोरसी परिक्षेत्र में भक्त माता कर्मा जयंती धूमधाम से मनाया गया साहू समाज द्वारा
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू, रामू राम साहू, राजिम भक्तिन समिति के उपाध्यक्ष नूतन लाल साहू, सेवानिवृत्त टीआई बोधन साहू, भुवन साहू, दीपक पोद्दार, होरी लाल साहू एवं आसपास गांवों से माता कर्मा की जयंती मे आए हुए थे।
मांडव ऋषि बाबा कुटी आश्रम में स्थाई रूप से माता कर्मा जयंती समारोह साहू समाज के द्वारा मनाया गया। बोरसी परिक्षेत्र के अध्यक्ष गोवर्धन साहू के द्वारा सामाजिक बंधुओं का श्रीफल नारियल गमछा के साथ स्वागत किया गया।
जिसमें सभी पदाधिकारी गण उपाध्यक्ष ओंकार साहू, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुनिती साहू, कोषाध्यक्ष चिन्ता राम साहू, उपाध्यक्ष बलराम, सचिव चम्मन साहू, सहसचिव सियाराम साहू, यशवंत साहू, संरक्षक गण कमलेश साहू, बिसाहू साहू, श्रीराम साहू, नारायण साहू, रामू साहू, ऐनसिंग साहू, द्वारिका साहू, सुखीराम साहू, छन्नू साहू, भुवन साहू, लीला राम साहू, प्रदीप साहू, रुपकुमार साहू, रामकुमार साहू, ईश्वरी साहू, मोतीलाल साहू, डिगेश्वर साहू, भावनी साहू, नारायण साहू, हुमेश्वर भगत साहू, सुखराम साहू एवं समस्त साहू समाज के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।