बिहान योजनान्तर्गत वार्षिक आमसभा का आयोजन उन्नति संकुल संगठन कोचवाय
गरियाबंद। जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंर्तगत गठित उन्नति संकुल संगठन कोचवाय (मॉडल कलस्टर) का “वार्षिक” आमसभा का आयोजन किया गया। आज के वार्षिक आमसभा में संकुल की आय व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया। आज के कार्यक्रम में लखपति दीदी को सम्मानित किया गया,उत्कृष्ट कार्य कर रहे स्व सहायता समूह, ग्राम संगठन, कार्यरत केडर को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। आज कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम कुर्सी दौड़, मटका फोड़, कबड्डी, खो खो, स्वछता ही सेवा अभियान अंतर्गत साफ सफाई, स्वछता शपथ लिया गया।
आज के कार्यक्रम में जनपद पंचायत टीम दुर्गेश साहू, क्षेत्रीय समन्वयक, प्रफुल देवांगन, संकुल संगठन पदाधिकारी अध्यक्ष तरुण ध्रुव, सचिव सेवती साहू, कोसाध्यक्ष रूखमणि दीदी, पीआरपी नागेश्वरी पटेल, मीना साहू, तेजकुमार साहू, आरबीके, मोतीन ध्रुव , प्रियंका ध्रुव, भुनेश्वरी ठाकुर, मंटोरा साहू, , सक्रिय महिला स्मिता , पुष्पा यादव, वर्षा, मालती चुरपाल वित्तीय साक्षरता सीआरपी दिपिका ध्रुव, लोमीन ध्रुव, चन्द्रलता हर्षलता, रूबी ध्रुव देवकुमारी साहू तेजस्वी , समस्त केडर उपस्थित थे।
.