CG news मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: के तहत गुरुवार को सरगुजा संभाग के तहत गुरुवार को सरगुजा संभाग के लगभग 800 दर्शनार्थी उज्जैन, ओंकारेश्वर एवं महाकालेश्वर तीर्थ हेतु भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से रवाना हुए। महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने फीता काटकर एवं ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से दर्शनार्थियों को रवाना किया इसमें अम्बिकापुर जिले के 206 दर्शनार्थी शामिल हैं। इस दौरान नगर पालिक निगम अम्बिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, भारत सिंह सिसोदिया, आलोक दुबे, अनिल सिंह मेजर, करता राम गुप्ता, अम्बिकेश केसरी, श्रीमती फुलेश्वरी सिंह पैकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर सुनील नायक उप संचालक समाज कल्याण विभाग डॉ स्वेच्छा सिंह तथा जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि आज मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सरगुजा सम्भाग के दर्शनार्थियों को लेकर ट्रेन रवाना हो रही है। दर्शनार्थी उज्जैन, ओंकारेश्वर एवं महाकालेश्वर तीर्थ दर्शन करेंगे। हम सभी की इच्छा होती है कि तीर्थ यात्रा पर जाएं, लेकिन कुछ कारणों से नहीं जा पाते। ऐसे लोगों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत की गई थी। अब यह योजना हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा पुनः शुरू की गई है। योजना का लाभ अब वृद्धजनों के साथ ही दिव्यांग एवं विधवा परित्यक्ता महिलाओं को भी प्राप्त होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से ट्रेन के अंदर मुलाकात कर यात्रा के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस दौरान अम्बिकापुर रेल्वे स्टेशन से ज़िला सरगुजा एवं जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के श्रद्धालु रवाना हुए। मंत्री श्रीमती राजवाड़े स्वयं दर्शनार्थियों के साथ ट्रेन में बैठकर सूरजपुर जिले हेतु रवाना हुई, उन्होंने यहां सूरजपुर रेल्वे स्टेशन से सूरजपुर जिले के दर्शनार्थियों तथा आगे बैकुंठपुर रेल्वे स्टेशन से कोरिया एवं एमसीबी जिले के दर्शनार्थियों को रवाना किया। के लगभग 800 दर्शनार्थी उज्जैन, ओंकारेश्वर एवं महाकालेश्वर तीर्थ हेतु भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से रवाना हुए। महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने फीता काटकर एवं ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से दर्शनार्थियों को रवाना किया। इसमें अम्बिकापुर जिले के 206 दर्शनार्थी शामिल हैं। इस दौरान नगर पालिक निगम अम्बिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, भारत सिंह सिसोदिया, आलोक दुबे, अनिल सिंह मेजर, करता राम गुप्ता, अम्बिकेश केसरी, श्रीमती फुलेश्वरी सिंह पैकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर सुनील नायक उप संचालक समाज कल्याण विभाग डॉ स्वेच्छा सिंह तथा जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि आज मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सरगुजा सम्भाग के दर्शनार्थियों को लेकर ट्रेन रवाना हो रही है। दर्शनार्थी उज्जैन, ओंकारेश्वर एवं महाकालेश्वर तीर्थ दर्शन करेंगे। हम सभी की इच्छा होती है कि तीर्थ यात्रा पर जाएं, लेकिन कुछ कारणों से नहीं जा पाते। ऐसे लोगों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत की गई थी। अब यह योजना हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा पुनः शुरू की गई है। योजना का लाभ अब वृद्धजनों के साथ ही दिव्यांग एवं विधवा परित्यक्ता महिलाओं को भी प्राप्त होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से ट्रेन के अंदर मुलाकात कर यात्रा के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस दौरान अम्बिकापुर रेल्वे स्टेशन से ज़िला सरगुजा एवं जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के श्रद्धालु रवाना हुए। मंत्री श्रीमती राजवाड़े स्वयं दर्शनार्थियों के साथ ट्रेन में बैठकर सूरजपुर जिले हेतु रवाना हुई, उन्होंने यहां सूरजपुर रेल्वे स्टेशन से सूरजपुर जिले के दर्शनार्थियों तथा आगे बैकुंठपुर रेल्वे स्टेशन से कोरिया एवं एमसीबी जिले के दर्शनार्थियों को रवाना किया।