गरियाबंद। बिंद्रानवागढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले कारीडोंगरी के घने जंगल में जंगली सुवर के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। बता दे कि महिला महुआ फूल संग्रहण के लिए जंगल गई हुई थी। मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी वन रक्षक को दी जिसके बाद महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया तभी इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इस घटना की संपूर्ण जानकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी ने दी देखिए यह खबर।
गरियाबंद जिला के बिंद्रानवागढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले करीदोंगरी के जंगल में लगभग 50 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जंगली सुवर के हमले से महिला की मौत हो गई। आज सुबह 7 बजे के आसपास लगभग 3-4 के समूह में महिलाएं महुआ फूल संग्रहण के लिए जंगल गए हुए थे, की तभी अचानक एक खूंखार जंगली सूअर ने महिला पर हमला कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया। वही पास में मौजूद महिलाओं ने आवाज लगाई जिससे जंगली सुवर भाग निकला इसके पश्चात इस घटना की जानकारी वन रक्षक को मिलते ही आननफानन में घटना स्थल पहुंच 108 के मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया।
जहां इलाज के दौरान घायल महिला की मौत हो गई। वहीं अस्पताल में मौजूद वन परिक्षेत्र अधिकारी भूखन लाल सोरी ने मृत महिला के परिजनों को तत्काली सहायता राशि के तौर पर 25000 रुपए देने की बात कही और वन अधिनियम के तहत परिजनों को सहायता राशि देने की बात कही।