महासमुंद। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठाकुरदिया कला में पदस्थ राज्यपाल पुरस्कृत प्रधानपाठक एवं लेखक डॉ.छबिराम पटेल के द्वारा सकारात्मक एवं प्रेरणादायक सुविचारों,सूक्ति वाक्यों वाली 12 पुस्तकों का प्रकाशन किया जा चुका है। ये सभी पुस्तकें अंतर्राष्टीय मानक आईएसबीएन नम्बर से युक्त हैं। इन 12 पुस्तकों में कुल 24586 सूक्ति वाक्य शामिल हैं। जो अपने आप में राष्ट्रीय स्तर की एक बड़ी उपलब्धि है। इनकी सभी 12 पुस्तकें एवं 24586 सूक्ति वाक्य को विगत दिनों देश की सबसे ज्यादा लोकप्रिय,अनोखा कार्य,कीर्तिमान एवं रचना को बुक में रिकॉर्ड करने वाली दिल्ली स्थित संस्था के द्वारा अपनी बुक, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है और उन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से सर्टिफिकेट,रिकॉर्ड बुक,मेडल ,पेन प्रदान कर सम्मानित किया है। इसके पहले भी डॉ.छबिराम पटेल की सभी 12 पुस्तकें ग्रेड इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड,फॉरएवर स्टार बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड,वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड एवं द आडियल इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो चुकी हैं। 58 वर्षीय डॉ.छबिराम पटेल को अपने 36 वर्ष से अधिक के सुदीर्घ सेवा काल में शिक्षा,समाज एवं साहित्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिये इन्हें राज्यपाल पुरस्कार,राष्ट्रीय समाज सेवा रत्न अवार्ड,राष्ट्रीय गौरव अवार्ड,भारत भूषण सम्मान ,ग्लोबल शान्ति सम्मान,इंटरनेशनल एजुकेशन अवार्ड जैसे कई पुरस्कार एवं सम्मान मिल चुके हैं। डॉ.पटेल की प्रकाशित 12 पुस्तकों को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होने पर एवं इस राष्ट्रीय स्तर में कीर्तिमान स्थापित किये जाने पर उन्हें गरियाबंद जिले के इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी संरक्षक सदस्य समाजसेवी मनोज पटेल ने बधाई दी।