गरियाबंद। नन्हीं उम्र में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी जूझ रहे सात वर्षीय दुर्गेश सिन्हा का अब मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना से इलाज होगा। विधायक अमितेश शुक्ला की अनुसंशा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत दुर्गेश के इलाज के लिए 18 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।
गरियाबंद विकासखंड के ग्राम मालगांव का 7 वर्षीय दुर्गेश सिन्हा पिता वेदप्रकाश सिन्हा नन्ही उम्र में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है। वर्तमान में उसका इलाज बालको कैंसर अस्पताल नवा रायपुर में चल रहा है। दुर्गेश सिन्हा के इलाज में लगभग 18 लाख रुपए का खर्च अनुमानित था।
इस संबंध में विधायक अमितेश शुक्ल ने जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दे मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना के तहत राशि स्वीकृत करने आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अट्ठारह लाख रुपए की राशि स्वीकृत कर दी। शासन ने स्वीकृति आदेश भी जारी होगा पीड़ित परिवार तक पहुंच गया है। इसे लेकर दुर्गेश सिन्हा के पिता वेद प्रकाश सिन्हा एवं माल गांव के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा अमितेश शुक्ल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। उल्लेखनीय है कि दुर्गेश की मदद के लिए ग्रामवासियों व सेवी समाज युवाओं द्वारा भी सोशल मीडिया में कई महीनों से मुहिम चलाई जा रही थी पूर्णविराम लोगों से संपर्क कर पीड़ित परिवार के लिए सहायता राशि जुटा रहे थे। पीड़ित परिवार ने ग्राम वासियों और समाज सेवी का भी आभार जताया है।