रायपुर। रविवार को प्रदेशाध्यक्ष प्रत्याशी ईश्वर पटेल प्रदेश संरक्षकों व अन्य पदाधिकारियों के साथ कुम्हारी कुकदा पहुंचे। जहां कुम्हारी को नया राज का दर्जा मिलने पर नवनिर्वाचित राज अध्यक्ष टिकेंद्र पटेल व सचिव थानेस पटेल को माता शाकंभरी की छायाचित्र व गुलदस्ता भेंटकर बधाई दिए। इस अवसर पर ईश्वर ने संबोधित करते हुए कहा आज समाज में युवाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी आवश्यक है। समाज को बेहतर नेतृत्व की आवश्यकता है। जो समय के अनुरूप कार्य कर सकें। ईश्वर ने आगे कहा समाज में सामाजिक ,आर्थिक ,शैक्षणिक एवं राजनीति विकास हेतु नई रूपरेखा योजना बनाने की आवश्यकता है आने वाले समय में निश्चित रूप से जैविक खेती बाड़ी हेतु प्रशिक्षण जानकारी क्षेत्र वार दिलाने की व्यवस्था की जाएगी तथा कोल्ड स्टोरेज मांग शासन प्रशासन से किया जाएगा !
वही डॉक्टर टिकेंद्र ने कहा हमारे समाज को नवीन विचार वाले स्वतंत्र युवा नेतृत्वकर्ता की आवश्यकता है। जो समाज को नई दिशा व राजनीतिक लाभ दिला सके तथा अपने अधिकार के लिए शासन-प्रशासन व राजनीतिक पार्टियों से संघर्ष कर सके। उन्होंने कहा प्रदेश अध्यक्ष के प्रबल दावेदार ईश्वर पटेल मे नेतृत्व क्षमता कमाल का है। सबको साथ लेकर चलने वाले ईश्वर पटेल को जगह-जगह जन समर्थन मिल रहा है।
वही ईश्वर पटेल को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाने का आश्वस्त करते हुए लोगों को भी ईश्वर को प्रदेशाध्यक्ष बनाने आग्रह किये है।
इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक टी. आर. पटेल , ब्रम्हदेव पटेल,
आत्माराम पटेल,
प्रदेश सलाहकार एवं सदस्य कृषक कल्याण परिषद नंद कुमार पटेल ,प्रदेश कोषाध्यक्ष बिंदुराम पटेल,लक्ष्मी नारायण पटेल, अध्यक्ष पाटन राज ,किशन पटेल अध्यक्ष बारना राज, मनरखन पटेल अध्यक्ष अभनपुर राज ,
कामता पटेल प्रमुख सलाहकार अभनपुर राज,होमेंद्र पटेल प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ,टिकेंद्र पटेल अध्यक्ष कुम्हारी राज, थानेश पटेल सचिव कुम्हारी राज, महेन्द्र पटेल जिला महामंत्री ,भुनेश्वर पटेल उपाध्यक्ष पाटन राज ,कोषाध्यक्ष कुम्हारी राज आत्माराम पटेल , श्रीमती रामेश्वरी पटेल महिला प्रकोष्ठ ,देवेंद्र पटेल कर्मचारी प्रकोष्ठ ,कुणाल पटेल युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कुम्हारी ,ओम प्रकाश पटेल की उपस्थिति रही।