राजिम। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में द्वितीय चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू को जांजगीर लोकसभा के कसडोल विधानसभा में तैनात किया गया है। विधायक साहू ने वहां चुनावी कमान संभाली है। सोमवार को विधायक ने कसडोल और लवन भाजपा मंडल की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को संगठित होकर फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया है। साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में केंद्र की सरकार ने उपलब्धि भरा कार्य किया है।
भाजपा प्रत्याशी को जीताकर केंद्र में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का किया आह्वान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव गरीब और किसानों का विकास हुआ है। जिससे आम जनता में खुशी की लहर है। विकसित भारत अभियान को लेकर उन्होंने कहा कि सन 2047 तक विकसित राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करने के लिए हमें अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को पाना जरूरी है। देश के प्रधानमंत्री मोदी को देश के प्रधानमंत्री बनाने जनता उत्साहित है क्योंकि प्रथम द्वितीय चरण में मतदाताओं ने मोदी सरकार के पक्ष में मोहर लगा दी है।
इस विधानसभा के आम जनता और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से बनाने के लिए आम जनता अपना योगदान दे। कांग्रेस के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस का योगदान देश हित में कभी भी नहीं रहा है, 55 वर्षों तक कांग्रेस ने देश में राज किया है,लेकिन इस पार्टी की उपलब्धि सिर्फ अनेक घोटालों की रही है। विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया है।
अब डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता केंद्र में फिर से मोदी जी की सरकार बनाने के लिए अपना योगदान दे। उनके साथ भाजपा जिला महामंत्री अनिल चन्द्राकर,जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष हरित, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजू साहू जी उपस्थित रहे।