गरियाबंद। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में काँग्रेस पार्टी की प्रचण्ड जीत पर सागडा पर कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेट जिला अध्यक्ष राजेश जगत के नेतृत्व में काँग्रेसजनों ने एकत्रित होकर जोरदार नारेबाजी के साथ एक- दूसरे को मिठाईयाँ खिलाकर एंव आतिशबाजी जलाकर हर्ष व्यक्त किया।
शायद ऐसा पहली बार हुआ होगा कि किसी राज्य के चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता इतनी बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर सागडा से अवलाभाठा तक पैदल गए हों और जीत का जश्न मनाते हुए जमकर आतिशबाजी की. आपको बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बजरंगबली के मुद्दे पर जमकर राजनीति हुई. बजरंग दल को बैन करने वाले बयान को बजरंगबली से जोड़ा गया.
जुड़ रहा है भारत, फैल रहा है मोहब्बत का पैगाम,सर्वधर्म सम्भाव के विचार के भाईचारे साथ.. राजेश जगत
कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिजेट जिला अध्यक राजेश जगत और उनकी धर्म पत्नी सजनी जगत ने कहा कि कर्नाटक में काँग्रेस पार्टी की बड़ी जीत भविष्य के लिए शुभ संकेत हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार से सांप्रदायिकता एंव जातिवाद का जहर भाजपा ने घोला था। उसका मुँहतोड़ जवाब कर्नाटक की जनता ने अपने मत से दिया हैं।
2024 लोकसभा चुनाव में केन्द्र की मोदी सरकार का पतन निश्चित हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में जिस प्रकार से जनता में भय , मँहगाई, बेरोजगारी ऒर भष्ट्राचार एंव धर्मनिरपेक्षता को कमजोर करके सांप्रदायिकता का घिनॊना खेल खेलने वालों के मुँह में कर्नाटक विधानसभा चुनाव का परिणाम जोरदार और स्पष्ट संदेश हैं। देश की जनता रसोई गॆस की वृद्धि, मँहगाई एंव युवा तबका बेरोजगारी से त्रस्त है।
लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार झूठे नारों के छदम छल से देश की जनता की भावनाओं से खेल खेलकर जनता का शोषण कर रही हैं। जिसका सही जवाब कर्नाटक की जनता ने अपने मत के संदेश से स्पष्ट जता दिया हैं।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कर्नाटक की जनता ने देश में बेताहाशा मँहगाई, बेरोजगारी, केन्द्र की मोदी सरकार के कुशासन का जवाब दिया हैं। ऎसा ही जवाब आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता पुनः देकर केन्द्र में काँग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। देश की एकता एंव अखंडता ऒर धर्मनिरपेक्षता को चोट पँहुचाने वाली भाजपा को करारा जवाब कर्नाटक की जनता ने दिया हैं।
इस मौके पर विशेष रूप से ये रहे उपस्थित विनोद यादव किसान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भोज ध्रुव नूरतम कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेट जिला सचिव अरुण यादव कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेट जिला महा सचिव
सियासत दर्पण न्यूज चैनल छत्तीसगढ़ मण्डल ब्यूरो चीफ हेमराज यादव छत्तीसगढ़ गरियाबंद
बहुत से कांग्रेस कार्यकर्ता गण उपस्थित थे