गरियाबंद। ग्राम पंचायत बरबाहरा के आश्रित ग्राम गातादादर में 16 वर्ष के लड़का करंट लगने से मौत हो गई, आपको बता दें की गरियाबंद से महज 16 किलो मीटर पर ग्राम गातादादर पर अचानक एक हादसा निकल के समाने आया है। महेंद्र यादव पिता टिकेश यादव जो सुबह 7 बजे खेत के बोरवेल में नहाने गये हुए थे, जो 9 वी कक्षा में पढ़ते थे।
खेत में नहाने गये 16 वर्ष के लड़का को करंट लगने से मृत्यु हो गई 9 वी कक्षा में पढ़ते थे
नहाने के लिए बोर को चालू कर रहे थे अचानक करंट लगा उस समय खेत पर एक छोटी सी बच्ची बहुत चिल्ला रही थी। तभी आवाज आस पास के लोगों ने सुना और घरवालों पता चला और तुरंत जिला अस्पताल ले आये डॉक्टर के द्वारा मृत्यु घोषित कर दिया गया। थाना पहुंचकर पंचनामा तैयार कर पीएम कराए।