रायपुर। छ.ग. समर्थन मूल्य धान खरीदी कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री जनदर्शन में प्रदेश के मुखिया को अपनी प्रमुख मांगो से अवगत कराया। जिसमें वेतन वृद्धि, लंबित वेतन भुगतान एवं विभागीय दर्जा शामिल है। मुख्यमंत्री महोदय ने सचिव को दिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश।
छ.ग. समर्थन मूल्य धान खरीदी कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों ने सीएम विष्णुदेव को अपनी प्रमुख मांगो से अवगत कराया
संघ से ऋषिकांत मोहरे प्रदेश अध्यक्ष, विद्याशंकर यादव प्रदेश संयोजक, मीनाक्षी यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, पवन निर्मलकर उपाध्यक्ष, मोहन डहरिया प्रदेश सचिव, संतोष साहू प्रदेश सरंक्षक, अजय चंद्राकर, आशीष रजक, प्रमिला मानिकपुरी,नरेंद्र सिन्हा, पुरुषोत्तम बरेठ, तेजलाल, सुरेश, प्रकाश यादव, कैलाश पटेल, उपस्थित थे।