छुरा। जनजाति बालक बालिका के बेहतर शिक्षा के के लिए राज्य में 73 आवासीय एकलव्य विद्यालय संचालित है। जिसमें गरियाबंद जिला के विकास खंड छुरा के ग्राम कोसमबुडा़ में भी आदर्श एकलव्य विद्यालय संचालित है। शिक्षा सत्र के पूर्व एकलव्य विद्यालय छुरा में पालकों की व्यवस्था को लेकर एक अहम बैठक आयोजित किया गया था। बैठक छ ग सर्व आदिवासी समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष व सक्रीय जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर समाज के अध्यक्ष कोमल सिंह ध्रुव, सरपंच व सर्व आदिवासी समाज के ब्लाक अध्यक्ष कौशल सिंह ठाकुर, प्राचार्य हेमसिंह माँझी के उपस्थिति में में सम्पन्न हुआ।
प्राचार्य हेमराज सिंह मांझी ने बैठक में विद्यालय के रुप रेखा व समस्त समस्याओं से अवगत कराया।पालक सदस्यों ने शिक्षक,मेंश,गार्ड सुरक्षा, चिकित्सा,पुस्तक,जैसे विविध प्रकार के समस्याओं को लेकर विफरे हुऐ थे। प्राचार्य माँझी जी ने अपने कार्यकाल मेंशासन,प्रशासन स्तर पर विभागीय स्तर पर आ रही समस्याओं से अवगत कराते हुए पालको को बेहतर व्यवस्था के लिए सहयोग की अपील की आदिवासी समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष व जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा कि एकलव्य विद्यालय हम आदिवासियों के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए है शासन और प्रशासन बेहतर सुविधा नही दे पाती है तो बंद करे यह अपनी दुकाने पालकों ने विद्यालय के विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला गरियाबंद से मुलाकात कर अवगत कराने की बात कही इस अवसर पर क्षेत्रीय समाज सेवी शीतल ध्रुव,पालक सदस्यों में शिक्षक नरेंन्द्र दीवान,परागा ध्रुव,बृज लाल ध्रुव,अमृत लाल ध्रुव,शिक्षक पवन ध्रुव,अधीक्षक कुलेश्वर मरकाम सहित सभी पालक सदस्यों की उपस्थिति थे।