छुरा – आईएसबीएम विश्वविद्यालय नवापारा (कोसमी) छुरा, गरियाबंद छत्तीसगढ़ में कला एवं मानविकी संकाय द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत: लोकतंत्र की जननी है विषय पर व्याख्यान देने के लिए मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. डी.आर. साहू, विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान, शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय छुरा गरियाबंद छत्तीसगढ़ उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय परंपरा अनुसार दीपप्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर बीए प्रथम वर्ष की छात्रा बिंदु एवं रुपेश्वरी द्वारा सरस्वती वंदना तथा राजकीय गीत प्रस्तुत किया गया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता ने 26/11 मुंबई हमलें में शहीद हुए सुरक्षा के जवानों एवं आम नागरिकों को श्रद्धांजलि देते हुए, सभी उपस्थित अतिथियों एवं मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए परिचय दिया। मुख्य वक्ता ने अपने उदबोधन में कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा एवं जीवित लोकतंत्र है।देश की आजादी रुपी शरीर में संविधान रुपी आत्मा डाला गया। लोकतंत्र में जनता सरकार बनाती है तथा समय समय पर सरकार से सवाल जवाब भी करती हैं और समय आने पर सरकार बदल भी देती है। हमने विषम परिस्थितियों में भी अपने लोकतंत्र को जीवित रखा है। भारत की संस्कार संहिता आदिकाल से लोकतंत्र को जीवित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मतदान प्रक्रिया का उल्लेख चोल साम्राज्य में प्राप्त होता हैं। वैदिक काल में राजाओं का निर्वाचन होता था, इसलिए लोकतंत्र का आरंभ वैदिक काल को माना जाता है। वर्तमान समय में दुनिया के अधिकांश देशों में द्वियीय सदनी व्यवस्था है, यही प्राचीन समय में सभा और समिति कहलाता था। महाभारत काल के शांति पर्व में भी लोकतंत्र को व्यवस्था का आधार माना गया है। जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधि को वापस बुलाने का अधिकार लोकतंत्र की खुबसूरती है। विश्वविद्यालय के कुलपति कहा कि दुनिया के अन्य देशों से तुलना करें तो भारतीय संविधान वृहद एवं सशक्त है, संविधान हमें अधिकारों के साथ ही साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने बताया कि भारतीय लोकतंत्र विश्व की प्राचीनतम व्यवस्था है। शासन के तीनों अंग व्यवस्थापिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका मिलकर काम करते हैं। अकादमिक अधिष्ठाता ने कहा कि सभी नागरिकों को संविधान का पालन करते हुए देश के विकास में सहभागी बने। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक एवं कला एवं मानविकी संकाय के विभागाध्यक्ष द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन इतिहास के प्राध्यापक द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में भूगोल विषय के प्राध्यापक का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस अवसर विश्वविद्यालय की सभी प्राध्यापक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
आईएसबीएम विवि में संविधान दिवस मनाया गया
Related Posts

संपर्क
गरियाबंद (Chhattisgarh)
फोन : 8839902510
ईमेल : patelmoti521@gmail.com

मोती राम पटेल
प्रधान संपादक
Important Pages
Disclaimer
lightsalmon-rook-715452.hostingersite.com is a web portal edited from Moti Ram Patel of Gariaband district. The aim of khabar bharat36 is to deliver true news to the readers. For which a team of experienced journalists is working with us. News, articles, advertisements published in the web portal are written by journalists and compiled by the publisher. The publisher, printer, owner, editor have no responsibility for this. The judicial area is Gariaband district..
© 2025 khabarbharat36. Designed by Nimble Technology.